Mango For Glowing Skin: गर्मियों का सीजन चल रहा है, इस दौरान फलों के राजा का दौर होता है। फलों का राजा मतलब आम, यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आपकी त्वचा निखारने में भी आम कितनी बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आप इसे चेहरे पर लगा लें तो आपकी त्वाचा ग्लो करने लगेगी। आम में कई ऐसे तत्व हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाते हैं। आइए जाने कैसे बनाए आम से फेस पैक?
स्किन को चमकदार बनाए आम
आम एक ऐसा रसीला फल है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन यह खाने में जितना स्वाद भरा होता है। आपकी त्वचा को निखारने में भी उतनी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C, K और E, साथ ही बीटा-कैरोटीन त्वचा को पोषण देते हैं। इससे त्वचा सुंदर और चमकदार दिखाई देती है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, उन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन को शांत कर सकते हैं।
घर पर बनाएं आम के फेस पैक
गर्मियों में आम सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नैचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।
आम, चिया सीड्स और दही का फेस पैक
2 बड़े चम्मच पके आम का गूदा, 1 बड़ा चम्मच सादा दही , 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स लें। अब एक बाउल में आम के गूदे को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें दही और चिया सीड्स डालकर अच्छे से मिलाएं, जब तक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए। पिर चेहरे से गर्दन तक लगाएं। ये त्वचा को डीप मॉइश्चर देकर नेचुरल ग्लो लाता है।

आम, शहद और ओटमील का फेस पैक
2 बड़े चम्मच आम का गूदा, 1 बड़ा चम्मच ओटमील (जई), 1 छोटा चम्मच शहद, ओटमील को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें शहद और आम का गूदा मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। डेड स्किन हटाता है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।
आम और शहद का फेस पैक
2 बड़े चम्मच आम का गूदा, 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद, दोनों चीजों को एक बाउल में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
फायदा- त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।