सीएम से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचे मृतक ट्विशा के परिजन:CM हाउस के बाहर हंगाम...

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामला

सीएम से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचे मृतक ट्विशा के परिजन:CM हाउस के बाहर हंगामा; रिटायर्ड जज सास और पति पर हुई FIR

भोपाल में ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के बाद, परिजनों ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर न्याय की मांग की और उनकी मौत को संदिग्ध बताया।

सीएम से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचे मृतक ट्विशा के परिजनcm हाउस के बाहर हंगामा रिटायर्ड जज सास और पति पर हुई fir

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में लगातार हंगामा जारी है। जहा परिजन मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं।और सीएम हाउस के मुख्य द्वार पर खड़े होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई है। इस दौरान मौजूद स्टाफ ने उन्हें समस्या लिखकर देने और उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं।

करीब 1 घंटे से परिजन मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार पर डटे हुए हैं। श्यामला हिल्स थाना स्टाफ सहित टीआई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।

फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

बता दें कि 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शव के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान मिले हैं। जानकारी के अनुसार ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले समर्थ से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर बताया जा रहा है। परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है की ट्विशा काफी समय से परेशान थी और घर वापस आने का कह रही थी। 

परिजन ट्विशा की मौत को मान रहे संदिग्ध

बता दें कि परिजन ट्विशा की मौत को पहले दिन से संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि ट्विशा की हत्या की गई है, साक्ष्य मिटाए गए हैं और छेड़छाड़ की गई है। यहां तक कि उन्हें एम्स से मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी भरोसा नहीं है। इसी कारण पांच दिन बाद भी उन्होंने ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है।

संबंधित सामग्री

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

राज्य

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

CBI ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर जांच कर रही है, जहाँ उसके पति समर्थ और उसके बीच विवाद था।

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत मौजूद, हिट लेकर पहुंचा शख्स

देश-विदेश

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत मौजूद, हिट लेकर पहुंचा शख्स

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली लौटकर जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

राज्य

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

भोपाल में Dy CEE बुंदेला को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया; CBI ने कार्यालय में छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

राज्य

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

भोपाल के टीटी नगर में पुलिस ने एक सनसनीखेज नकबजनी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दादी का नाती भी शामिल था।