Kuno Cheetah Accident : आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला

agra-mumbai-national-highway

Kuno Cheetah Accident : आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला

kuno cheetah accident  आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला

Kuno Cheetah Accident : मध्य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर कूनो से भागे दो चीतों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक चीते की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, दूसरे की तलाश की जा रही है। कूनो के जंगल से निकले चीते जब सड़क पर पहुंचे तो तेज रफ्तार का शिकार हो गए।

चीतों के दुर्घटना की खबर रविवार सुबह 5-6 बजे की बताई जा रही है। हादसा एबी रोड के घाटीगांव सिमरिया मोड़ पर हुआ। हाईवे पर चीते की मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर घाटीगांव थाना पुलिस और वन विभाग के अफसर पहुंचे। कूनो के अफसर भी स्पॉट पर पहुंच गए। शव को कूनो भिजवाया जा रहा है।

जंगल से निकलकर हाईवे पहुंचे थे

सूत्रों के अनुसार, कूनो के जंगल से निकलकर दोनों चीते घाटीगांव जंगल पहुंचे। हादसे से पहले वह जंगल से निकलकर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराने के बाद सड़क किनारे गिरते ही चीते की मौत हो गई।

read more :MP Byelection 2025: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगुल, सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक, जानें पूरी चुनावी डेट

Kuno Cheetah Accident : सेटेलाइट कॉलर आईडी से जानकारी मिली

कूनो में आए चीतों पर सेटेलाइट कॉलर आईडी से नजर रखी जा रही है। जैसे ही जंगल से निकले चीते हादसे का शिकार हुए कूनो के अफसरों को जानकारी हो गई। उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। घटनास्थल पर भारी भीड़ होने के बाद भी अफसरों ने पुलिस तक को पास नहीं आने दिया। पूरी कार्रवाई वन विभाग के अफसरों ने की है।

एक दिन पहले गाय का शिकार किया था

कूनो से भागने के बाद से ही अफसर उनकी लोकेशन पर नजर बनाए हुए थे। उनकी लोकेशन घाटीगांव के सिमरिया मोड के आसपास की बता रही थी। शनिवार की शाम को दोनों ने एक गाय पर हमला किया था। इसमे मवेशी की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग के अफसर यहीं जमे हुए थे।

बता दें कि चीते राष्ट्रीय धरोहर हैं। इन्हें अफ्रीकन देशों से भारत लाया गया था। भारत में विलुप्त हो चुके चीतों का वापस बसाने की ये बड़ी पहल थी। ऐसे में इन्हें विशेष निगरानी में रखा जाता है। यह कूनो के जंगल से बाहर निकलते हैं तो भी वन विभाग का अमला इनके पीछे रहता है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।