Archana Tiwari: कटनी की 'लापता लेडी' अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GR...

archana-tiwari-2

Archana Tiwari: कटनी की 'लापता लेडी' अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन

archana tiwari कटनी की लापता लेडी अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी grp ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन

Archana Tiwari: कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी, जो सिविल जज की तैयारी कर रही थी, 11 दिनों से लापता है। 7 अगस्त को वह इंदौर से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच बी3 में सवार हुई थी, लेकिन 8 अगस्त को जब ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पहुंची, तो वह कोच में नहीं मिली। सीट पर सिर्फ उसका बैग मिला, जिसमें राखी, रूमाल और बच्चों के लिए गिफ्ट थे। उसका मोबाइल भी बंद था।

[caption id="attachment_100268" align="alignnone" width="235"]Archana Tiwari Archana Tiwari[/caption]

Archana Tiwari: जंगल और खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया है

परिजनों ने जब स्टेशन पर अर्चना को नहीं पाया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरू में स्थानीय स्तर पर तलाश की गई, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उसे ऑल इंडिया स्तर पर खोजने का फैसला किया गया। GRP (Government Railway Police) ने खोज अभियान को तेजी से आगे बढ़ाते हुए अर्चना की तलाश में भोपाल से लेकर बिलासपुर तक के रेलवे ट्रैक, जंगल और खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया है।

Archana Tiwari: छोटे-बड़े सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

भोपाल-ओबेदुल्लागंज-बरखेड़ा के जंगलों में विशेष रूप से सर्चिंग की जा रही है, जहां GRP की चार टीमें लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही, इंदौर में भी तलाशी अभियान चल रहा है। वहां के हॉस्टलों की जांच की गई है और रेलवे पुलिस पिछले तीन दिनों से इंदौर में डेरा डाले हुए है। जिस दिन अर्चना ने ट्रेन पकड़ी थी, उस दिन की सभी ट्रेनों की जांच की जा रही है, और छोटे-बड़े सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Archana Tiwari: अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है

मामले की गंभीरता को देखते हुए GRP की टीमें दिल्ली, मुंबई और नागपुर तक भी भेजी गई हैं। दिल्ली में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां तक कि अर्चना की तलाश में नर्मदा नदी तक को खंगाला गया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

Archana Tiwari: सुलझाने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही

11 दिन बीत जाने के बावजूद अर्चना का कोई सुराग न मिलने से परिवार में गहरी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर खोज की जा रही है और हर सुराग को गंभीरता से लिया जा रहा है। अब यह मामला एक गहन रहस्य बनता जा रहा है, जिसे सुलझाने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।