बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानिए बाकी धाम के कब खुलेंगे कपाट

badrinath-dham-opening-date-2026-announcement-kedarnath-gangotri-yamunotri

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानिए बाकी धाम के कब खुलेंगे कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा जानिए बाकी धाम के कब खुलेंगे कपाट

Badrinath Dham Opening Dates: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हो चुकी है। 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे। परंपरा के मुताबिक वसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में राज पुरोहित ने पंचांग गणना कर कपाट खोलने की तिथि और मुहूर्त की घोषणा की। [caption id="attachment_129867" align="alignnone" width="613"]बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा[/caption]

टिहरी राजपरिवार निभा रहा परंपरा

टिहरी राजपरिवार सदियों से इस परंपरा को निभा रहा है। इस बार यात्रा की तैयारियों के तहत 7 अप्रैल को गाडू घड़ा-तिल के तेल की परंपरा निभाई जाएगी, जिसे बद्रीनाथ की यात्रा तैयारियों का अहम हिस्सा माना जाता है।

कब खुलेंगे बाकी धाम के कपाट?

इधर, चमोली में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसकी तिथि गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में पंचांग गणना के बाद घोषित हुई। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं, जबकि केदारानाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा महाशिवरात्रि के दिन होगी।

Badrinath Dham Opening Dates: बद्रीनाथ में मास्टर प्लान 

बद्रीनाथ धाम में PM नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत मास्टर प्लान पूरा होने के बाद धाम परिसर बड़ा दिख रहा है। ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्देश्य अगले 50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए धाम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। करीब 424 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि अगली चारधाम यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाए मिल सकें। यह मास्टर प्लान 85 एकड़ क्षेत्र में 3 चरणों में लागू किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।