बद्रीनाथ में धार्मिक आयोजनों पर सख्त नियम, 50 हजार तक जुर्माना

badrinath-religious-events-new-rules-fines

बद्रीनाथ में धार्मिक आयोजनों पर सख्त नियम, 50 हजार तक जुर्माना

बद्रीनाथ में धार्मिक आयोजनों पर सख्त नियम 50 हजार तक जुर्माना

Badrinath religious event rules: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। नगर पंचायत ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति कोई भी भंडारा, भागवत कथा या फिर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

बद्रीनाथ में धार्मिक आयोजनों पर सख्त नियम

50 हजार तक जुर्माना

नए नियमों के तहत बिना अनुमति के आयोजन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नगर पंचायत ने 50 हजार रुपये तक का जुर्माना तय किया है, जिससे अव्यवस्थित आयोजनों पर रोक लगाई जा सकेगी। हर साल यात्रा सीजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिससे बिना अनुमति कई कार्यक्रम होते थे। अब इन पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाया गया है, ताकि बद्रीनाथ धाम में व्यवस्था और धार्मिक मर्यादा बनी रहे।

अव्यवस्थित आयोजनों पर रोक

नगर पंचायत ने का कि कोई भी धार्मिक आयोजन अब पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा। यदि कोई संस्था या व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह प्रावधान खासतौर पर यात्रा सीजन के दौरान आयोजनों को रोकने के लिए लागू किया गया है।

Badrinath religious event rules: 3 उपविधियां लागू

व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर पंचायत ने 3 नई उपविधियां लागू की हैं। इनमें मांसाहार के परिवहन और उपयोग पर प्रतिबंध, झुग्गी-झोपड़ी और अस्थायी निर्माण पर नियंत्रण और स्वच्छता से जुड़े नियम शामिल हैं। इन नियमों के तहत धाम की पवित्रता और साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया गया है। 

दिशा-निर्देश तय 

भंडारा, भागवत कथा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अब दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। अनुमति लेने के साथ चार्ज भी देना होगा, जिससे व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सके। इसके अलावा आयोजकों के लिए स्थायी और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करना अनिवार्य है। इन सभी नियमों को गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।