बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

balodabazar-sponge-plant-blast-6-workers-dead

बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में धमाका 6 मजदूरों की मौत कई मलबे में दबे 

बलौदाबाजार जिले में गुरुवार की सुबह अचानक मातम में बदल गई. भाटापारा क्षेत्र के बकुलाही गांव में स्थित एक निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। कुछ ही पलों में कामकाज की जगह चीख-पुकार और अफरा-तफरी में तब्दील हो गई।

सुबह करीब 10 बजे हुआ धमका

हादसा सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हुआ, जब स्पंज आयरन प्लांट में नियमित उत्पादन चल रहा था। इसी दौरान कोल कीलन सेक्शन में अचानक तेज धमाका हो गया. विस्फोट इतना भीषण था कि पास में काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद प्लांट में धुएं और आग का गुबार फैल गया, जिससे कई मजदूर झुलस गए।

6 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

अब तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तत्काल भाटापारा और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

मलबे में दबे मजदूरों की आशंका

धमाके के बाद फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं. दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सुरक्षा पर उठे सवाल

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या मशीन में अत्यधिक दबाव को विस्फोट की वजह माना जा रहा है, हालांकि स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा.इधर, स्थानीय ग्रामीणों और मजदूर संगठनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी सुरक्षा को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता पर है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को हरसंभव सहायता देने की बात कही गई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।