बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम अब 'मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी', कार्य परिषद ने दी मंजूरी

बरकतउल्ला विवि का नाम परिवर्तन

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम अब 'मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी', कार्य परिषद ने दी मंजूरी

भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय' किया जाएगा। इसे राजा भोज की विरासत से जोड़ने के लिए यह प्रस्ताव दिया गया है।

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम अब मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी कार्य परिषद ने दी मंजूरी

भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की कवायद अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद (ईसी) ने बुधवार को संस्थान का नाम "वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय" करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब यह प्रस्ताव राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

राजा भोज की विरासत से जोड़ने का तर्क

बैठक में प्रस्ताव के समर्थन में कहा गया कि राजा भोज मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत के प्रतीक हैं। इसी आधार पर विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम से जोड़ने की बात रखी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि नया नाम प्रदेश की गौरवशाली परंपरा को और मजबूती से प्रदर्शित करेगा।

अकादमिक ढांचे में भी होंगे बदलाव

नाम परिवर्तन के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अकादमिक ढांचे में भी बदलाव का निर्णय लिया गया है। अरबी और पर्शियन जैसे विषयों को एकीकृत कर "तुलनात्मक भाषा एवं संस्कृति विभाग" के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा। इससे विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के तुलनात्मक अध्ययन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विधानसभा में लाना होगा संशोधन विधेयक

किसी सरकारी विश्वविद्यालय का नाम बदलने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक होता है। कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग और राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिनियम में संशोधन के लिए विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। विधानसभा और राज्यपाल की मंजूरी के बाद राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर नया नाम आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा।

फैसले पर शुरू हुआ विरोध और समर्थन

विश्वविद्यालय की ईसी सदस्य डॉ. ताहिरा अब्बासी ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि बरकतउल्ला भोपाली एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनके नाम को बदलना उचित नहीं होगा। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा शिवपुरी ने सोशल मीडिया पर इस निर्णय का स्वागत किया है। दूसरी ओर श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच सहित कई संगठनों ने भी प्रस्ताव पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

जुर्म गाथा

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कमरे से मोबाइल व गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की हैं।

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

राज्य

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

भोपाल में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।

कांग्रेस की फ्लाइट पर ब्रेक!सरकार पर लगे आरोप,मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने लगाई आपत्ति

राज्य

कांग्रेस की फ्लाइट पर ब्रेक!सरकार पर लगे आरोप,मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने लगाई आपत्ति

मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट करने की योजना के बीच उनकी चार्टर्ड फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट पर रोके जाने का आरोप लगा है।


खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, भोपाल निगम ने बताए नए नियम

राज्य

खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, भोपाल निगम ने बताए नए नियम

भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर चर्चा के लिए विशेष बैठक हुई, जिसमें कचरा प्रबंधन और स्वच्छता बढ़ाने के लिए नए उपायों पर जोर दिया गया।