बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

बयानबाजी तेज ईवीएम पर

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए राजनीतिक बयानबाजी की है। उन्होंने बीजेपी पर विभिन्न आरोप भी लगाए।

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम cm सुक्खू ने evm पर उठाए सवाल बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

बंगाल चुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम: CM सुक्खू ने EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप | None

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए इसे लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं।

उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस को महज 20 प्रतिशत वोट मिले थे, जो असामान्य था। उनके अनुसार, हिमाचल प्रदेश में इतनी कम वोट प्रतिशत पहले कभी नहीं देखा गया, जिससे EVM को लेकर संदेह पैदा होता है। सुक्खू ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने उस समय भी इस मुद्दे को उठाया था।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बीजेपी पर ध्रुवीकरण के आरोप

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनावों में सामाजिक और धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करती है, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बनी 15 साल की एंटी-इनकंबेंसी का फायदा उठाकर अपनी स्थिति मजबूत की है।

केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप

सुक्खू ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और यहां तक कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल भी राजनीतिक हथियार की तरह किया जा रहा है।

उनके मुताबिक, जिस तरह चुनाव प्रचार में पोस्टर, बैनर और माइक का उपयोग होता है, उसी तरह इन संस्थानों का इस्तेमाल विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है।

BJP का चुनावी चिन्ह

कांग्रेस के भविष्य को लेकर जताया भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में आने वाले समय में मजबूती से उभरेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने करीब 20 साल बाद राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा है।

उन्होंने ममता बनर्जी के कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ था। हालांकि, अब परिस्थितियां बदल रही हैं और कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

केरल जीत पर खुशी, हार पर मंथन की जरूरत

इधर, केरल में कांग्रेस की जीत पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया, लेकिन साथ ही EVM की पारदर्शिता पर सवाल भी उठाए।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर बधाई दी और कांग्रेस की हार पर आत्ममंथन की आवश्यकता पर जोर दिया।

संबंधित सामग्री

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

राज्य

हिमाचल प्रदेश बनेगा पोषण नीति बनाने वाला पहला राज्य, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक पोषण नीति और स्वास्थ्य विभाग के डिजिटलीकरण के लिए निर्देश दिए।

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

राज्य

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान और अन्य नेताओं ने AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गए, जिसे बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।