CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल का ग्रामीण दौरा

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बम्बोरी गांव में जनता के बीच समय बिताया, ग्राम विकास चौपाल लगाई और लोकल देवता के मंदिर में पूजा की।

cm शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण ग्रामीणों के साथ पी चाय सुनी समस्याएं

ग्रामीणों के साथ पी चाय |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक अलग ही अंदाज़ में दिखे। प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी गांव के निवासियों के लिए किसी सपने से कम नहीं रही। जब आम तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल भारी सुरक्षा घेरे में रहते हैं, तब CM भजनलाल ने सुरक्षा की दीवार लांघकर ग्रामीणों के बीच एक साधारण व्यक्ति की तरह समय बिताया। सुबह की "मॉर्निंग वॉक" से लेकर खाट पर बैठकर चाय पीने तक, CM का यह अंदाज 'विकसित राजस्थान' की नई तस्वीर पेश कर रहा है। 

ग्रामीणों के साथ पी चाय

सुबह करीब साढ़े 6 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बम्बोरी की गलियों में पैदल भ्रमण पर निकले। इसके बाद चंपा बावड़ी के पास एक ग्रामीण के घर से चाय मंगवाई गई और वहीं खाट बिछाकर सांसद सीपी जोशी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और सहकारिता मंत्री गौतम दक के साथ चाय की चुस्कियां लीं। CM ने गांव की हरियाली और स्वच्छ वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दुलारा, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से उनके भविष्य को लेकर बात की।

जनता की दिक्कतों को सुना

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा पटनी स्थित प्राचीन गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम शर्मा ने पोस्ट कर लिखा, महादेव की कृपा से राजस्थान निरंतर विकास, शांति और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने गांव में केवल भ्रमण ही नहीं किया, बल्कि 'ग्राम विकास चौपाल' लगाकर जनता की दिक्कतों को भी सुना।

संबंधित सामग्री

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राज्य

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से बातचीत कर परखी व्यवस्थाएं

राज्य

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से बातचीत कर परखी व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

राज्य

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

In Kota, Rajasthan, Mahant Devanand Maharaj was killed with sharp weapons by unknown attackers, sparking tension in the area.