ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा ऋषिकेश में

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार।

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत दो युवक गंभीर रूप से घायल

ट्रक और बाइक की टक्कर |

ऋषिकेश के तपोवन बाईपास रोड पर विट्ठल आश्रम के समीप एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ट्रक और बाइक की टक्कर

जानकारी के अनुसार एक ट्रक ब्रह्मानंद मोड़ से तपोवन तिराहे की ओर आ रहा था। इसी दौरान तपोवन की ओर से आ रही बाइक से विट्ठल आश्रम के पास उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया और बाइक उसके नीचे दब गई। गनीमत रही की बाइक सवार दोनों टक्कर लगते ही छिटक कर दूर गिर गए। ​राहगीर की सूचना पर भद्रकाली चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

 

ड्राइवर मौके से फरार

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उठाया और सरकारी अस्पताल भिजवाया। जिनकी पहचान 38 साल के कपिल गहलोत निवासी देहरादून और 38 वर्षीय सुमित नायक निवासी जलालाबाद शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटे ट्रक के कारण यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को सीधा करवाया और सड़क किनारे खड़ा किया। वर्तमान में दोनों वाहनों को भद्रकाली चौकी में खड़ा कराया गया है और मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला, अंगदान को बढ़ावा, परिवार को सहारा

राज्य

ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला, अंगदान को बढ़ावा, परिवार को सहारा

ऋषिकेश नगर निगम ने अंगदान करने वाले नागरिकों के आश्रितों को स्मार्ट वेंडिंग जोन में मुफ्त कार्ट प्रदान करने की योजना शुरू की है।

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

अलवर जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

ऋषिकेश में 2 बसों और कार की टक्कर, कई घायल

राज्य

ऋषिकेश में 2 बसों और कार की टक्कर, कई घायल

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर दो बसों और एक कार की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ऋषिकेश में युवक गंगा नदी में डूबा, NDRF कर रही खोजबीन

राज्य

ऋषिकेश में युवक गंगा नदी में डूबा, NDRF कर रही खोजबीन

ऋषिकेश के गंगा नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में डूब गया। NDRF और पुलिस टीम उसकी खोज में लगी है।

आगरा में एंबुलेंस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, 3 घायल

राज्य

आगरा में एंबुलेंस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, 3 घायल

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक एंबुलेंस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।