भिंड में लड्डू विवाद: एक लड्डू ने मचाया बवाल, स्वतंत्रता दिवस पर एक लड्डू मिला त...

bhind-laddoo-controversy-independence-day-cm-helpline

भिंड में लड्डू विवाद: एक लड्डू ने मचाया बवाल, स्वतंत्रता दिवस पर एक लड्डू मिला तो सीएम हेल्पलाइन में कर दी शिकायत

भिंड में लड्डू विवाद एक लड्डू ने मचाया बवाल स्वतंत्रता दिवस पर एक लड्डू मिला तो सीएम हेल्पलाइन में कर दी शिकायत

Bhind Laddoo Controversy: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के नौधा गांव से एक अनोखा और हास्यास्पद मामला सामने आया है, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ग्रामीण को दो लड्डू की जगह केवल एक लड्डू मिलने पर इतना गुस्सा आया कि उसने सीधे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर दी। यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। स्वतंत्रता

[caption id="attachment_101122" align="alignnone" width="410"]एक लड्डू ने मचाया बवाल एक लड्डू ने मचाया बवाल[/caption]

लड्डू को लेकर विवाद

15 अगस्त, 2025 को नौधा गांव की ग्राम पंचायत ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडा वंदन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सरपंच, सचिव और अन्य ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गांव के कई ग्रामीण भी शामिल हुए। इस तरह के आयोजनों में परंपरागत रूप से मिठाई, विशेष रूप से लड्डू, बांटे जाते हैं, जो उत्सव का हिस्सा होता है। ग्राम पंचायत ने भी इस अवसर पर ग्रामीणों को लड्डू बांटने की व्यवस्था की थी। हालांकि, इस बार लड्डू की संख्या को लेकर एक अनोखा विवाद खड़ा हो गया।

लड्डू नहीं मिला को CM से शिकायत

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों को दो-दो लड्डू बांटने की घोषणा की थी, लेकिन एक ग्रामीण को केवल एक लड्डू ही मिला। इस बात से नाराज ग्रामीण ने इसे अपनी उपेक्षा और अपमान के रूप में लिया। उसने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर दी। शिकायत में ग्रामीण ने लिखा, "स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत में झंडा वंदन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें सरपंच और सचिव मौजूद थे। ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों को दो लड्डू देने का वादा किया था, लेकिन मुझे केवल एक लड्डू मिला। इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।" [caption id="attachment_101123" align="alignnone" width="465"]कमलेश कुशवाहा, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाला शख्स कमलेश कुशवाहा, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाला शख्स[/caption]

Bhind Laddoo Controversy: सचिव ने सुलझाया मामला 

इस अनोखी शिकायत के बाद ग्राम पंचायत के सचिव पर दबाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि सचिव ने इस मामले को सुलझाने के लिए तुरंत कदम उठाया। सूत्रों के अनुसार, सचिव ने बाजार से लड्डू खरीदकर ग्रामीणों को दो-दो लड्डू बांटने का निर्णय लिया ताकि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को वापस लिया जा सके। यह कदम न केवल इस छोटे से विवाद को शांत करने के लिए उठाया गया, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने के लिए कि ग्रामीणों का भरोसा पंचायत पर बना रहे। [caption id="attachment_101124" align="alignnone" width="480"]सीएम हेल्पलाइन में शिकायत सीएम हेल्पलाइन में शिकायत[/caption]

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

यह घटना जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची, लोगों ने इसे फनी और आश्चर्य के साथ लिया। लोग इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। धर्मेंद्र सिंह कौरव की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।