भोपाल में नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 92 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, फैक्ट्री सील

bhopal-dri-drug-bust-92-crore-mephedrone-operation-crystal-break

भोपाल में नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 92 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, फैक्ट्री सील

भोपाल में नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ 92 करोड़ की md ड्रग्स जब्त फैक्ट्री सील

Bhopal DRI Drug Bust: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भोपाल के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में एक गुप्त अवैध ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। ऑपरेशन "क्रिस्टल ब्रेक" के तहत की गई इस कार्रवाई में 61.2 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 92 करोड़ रुपये आंकी गई, बरामद की गई। इसके साथ ही 541.53 किलोग्राम कच्चा माल और केमिकल भी जब्त किए गए। इस ऑपरेशन में सूरत और मुंबई पुलिस ने डीआरआई का साथ दिया, जिससे सात प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फैक्ट्री को सील कर दिया है।

[caption id="attachment_100679" align="alignnone" width="500"]भोपाल में DRI ने 92 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त की भोपाल में DRI ने 92 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त की[/caption]

फैक्ट्री का गुप्त संचालन

यह अवैध फैक्ट्री भोपाल के जगदीशपुर क्षेत्र में चारों ओर से ढकी हुई थी, ताकि इसकी गतिविधियां किसी को नजर न आएं। फैक्ट्री में मेफेड्रोन बनाने वाले एक केमिस्ट सहित दो व्यक्तियों को अवैध उत्पादन प्रक्रिया में रंगे हाथों पकड़ा गया। डीआरआई को खुफिया जानकारी मिली थी कि यह कारखाना विदेशी ड्रग सरगना के इशारे पर संचालित हो रहा था। जांच में पता चला कि फैक्ट्री को जानबूझकर गुप्त रखने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। [caption id="attachment_100684" align="alignnone" width="511"]फैक्ट्री को सील कर दिया है। फैक्ट्री को सील कर दिया है।[/caption] Read More: Chlorine gas leak Adish Pharma Bhopal: राजधानी भोपाल के आदिश फार्मा में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप

Bhopal DRI Drug Bust: मल्टी-स्टेट ऑपरेशन

डीआरआई ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की। इस कार्रवाई में कार्टेल के सात बड़े सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश के बस्ती से कार्टेल का एक अहम सदस्य पकड़ा गया, जो मुंबई से भोपाल तक कच्चे माल की सप्लाई का काम देखता था। मुंबई में दो सप्लायर और एक ट्रांसपोर्टर को भी हिरासत में लिया गया। सूरत से कार्टेल का एक करीबी साथी गिरफ्तार किया गया, जो हवाला के जरिए भोपाल में पैसा पहुंचाने में शामिल था। [caption id="attachment_100685" align="alignnone" width="491"]फैक्ट्री के गेट पर चस्पाया नोटिस फैक्ट्री के गेट पर चस्पाया नोटिस[/caption]

ड्रग कार्टेल का नेटवर्क

जांच से पता चला कि यह कार्टेल विदेशी ड्रग सरगना के निर्देशों पर काम कर रहा था। हवाला के जरिए सूरत और मुंबई से भोपाल में फंडिंग की जा रही थी। कार्टेल का नेटवर्क मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। डीआरआई ने इस नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन और सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी है, ताकि इसके अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों का पता लगाया जा सके। जब्त किए गए कच्चे माल में मेफेड्रोन उत्पादन के लिए आवश्यक केमिकल्स और उपकरण शामिल थे।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।