भोपाल हैकथॉन 2026: GOG ने जीते अनेक शीर्ष पुरस्कार

भोपाल हैकथॉन 2026 में GOG की जीत

भोपाल हैकथॉन 2026: GOG ने जीते अनेक शीर्ष पुरस्कार

भोपाल के हैकथॉन 2026 में गीक्स ऑफ गुरुकुल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में 500 से अधिक टीमों का मुकाबला किया।

भोपाल हैकथॉन 2026 gog ने जीते अनेक शीर्ष पुरस्कार

भोपाल के बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय R.B.G.I. हैकथॉन 2026 में गीक्स ऑफ गुरुकुल (GOG) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान सहित अनेक शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किए। AICTE के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश की 500 से अधिक टीमों को पीछे छोड़ते हुए GOG के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन से असाधारण परिणाम मिलते हैं।

श्रेष्ठ समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम

इस सफलता के पीछे IIT खड़गपुर एवं IIT मुंबई के विशेषज्ञों तथा गीक्स ऑफ गुरुकुल की समर्पित फैकल्टी टीम का अथक परिश्रम एवं मार्गदर्शन रहा। GOG की विशिष्ट प्रशिक्षण पद्धति जो सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक समस्या-समाधान के साथ जोड़ती है. ने छात्रों को विकसित भारत की थीम पर आधारित चुनौतियों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कृषि, इलेक्ट्रिक वाहन और मोबाइल एप विकास में श्रेष्ठ समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम बनाया।

तकनीकी दक्षता की विशेष सराहना

समापन समारोह में 16 विजेताओं को ₹6 लाख तक के पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार (निदेशक, DTE), डॉ. मनीष पांडे (IIT खड़गपुर), डॉ. अभिषेक राजपूत (IIT इंदौर) एवं प्रशांत तिवारी (निदेशक, साइब्रोम) ने GOG के छात्रों की तकनीकी दक्षता की विशेष सराहना की।

हर छात्र विजेता बन सकता

गीक्स ऑफ गुरुकुल के फैकल्टी सदस्यों ने बताया कि छात्रों को हैकथॉन से महीनों पूर्व ही विशेष प्रोजेक्ट-बेस्ड ट्रेनिंग दी गई थी, जिसमें रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर काम करने की आदत डाली गई। IIT विशेषज्ञों के साथ नियमित मेंटरशिप सेशन ने छात्रों की तकनीकी सोच को धार दी, जिसका प्रतिफल इस हैकथॉन में स्पष्ट नजर आया।इस उपलब्धि ने यह स्थापित किया कि गीक्स ऑफ गुरुकुल केवल एक शिक्षण संस्था नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो युवाओं को राज्य स्तर की तकनीकी स्पर्धाओं में सफलता के लिए तैयार करता है। “सही मार्गदर्शन में हर छात्र विजेता बन सकता है।”

संबंधित सामग्री

50 IAS-IPS के जमीन खरीदी पर सियासत: कांग्रेस बोली- ये कोई संयोग तो नहीं कि जमीन खरीदें और वहां हाइवे निकल जाए

राज्य

50 IAS-IPS के जमीन खरीदी पर सियासत: कांग्रेस बोली- ये कोई संयोग तो नहीं कि जमीन खरीदें और वहां हाइवे निकल जाए

भोपाल में 50 आईएएस-आईपीएस अफसरों ने एक साथ जमीन खरीदी, जिसे लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।

भोपाल नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में नंबर 1 का लक्ष्य, तैयारियां तेज, अधिकारियों की लगी क्लास

राज्य

भोपाल नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में नंबर 1 का लक्ष्य, तैयारियां तेज, अधिकारियों की लगी क्लास

भोपाल नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के लिए कई गलियों का सौंदर्यीकरण कर रहा है, जिससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

CBSE ने जारी किए 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम, CM  डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

राज्य

CBSE ने जारी किए 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम, CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, भोपाल रीजन 79.43% के साथ राष्ट्रीय औसत 85.20% से पीछे। मुख्यमंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई।

राजधानी में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी,आखिरी कॉल पर बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया

राज्य

राजधानी में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी,आखिरी कॉल पर बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया

भोपाल में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

राज्य

भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, धारा 144 लागू

मध्य प्रदेश के भोपाल में धार्मिक भावनाएँ आहत होने पर मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन। पुलिस ने धारा 144 लागू की, कई इलाकों में तनाव।