Bhopal Nawab Name Change Controversy: भोपाल नगर निगम का बड़ा फैसला... गद्दार घोष...

bhopal-nawab-hameedullah-name-change-proposal-passed

Bhopal Nawab Name Change Controversy: भोपाल नगर निगम का बड़ा फैसला... गद्दार घोषित नवाब हमीदुल्लाह के नाम पर संस्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पास

bhopal nawab name change controversy भोपाल नगर निगम का बड़ा फैसला गद्दार घोषित नवाब हमीदुल्लाह के नाम पर संस्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पास

नगर निगम की बैठक में पारित हुआ विवादित प्रस्ताव

Bhopal Nawab Name Change Controversy: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भोपाल नगर निगम की बैठक में सोमवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ... बतादें कि प्रस्ताव के अनुसार शहर के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान को ‘गद्दार’ घोषित करते हुए उनके नाम पर बने स्कूल, कॉलेज, सड़क और स्मारकों के नाम बदले जाएंगे। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आसंदी से स्पष्ट कहा… हमीदुल्लाह खान गद्दार थ…गद्दार है… और गद्दार ही रहेगा।

 हमीदुल्लाह पर पाकिस्तान परस्ती का आरोप

नगर निगम अध्यक्ष ने हमीदुल्लाह खान पर आरोप लगाया कि वह भोपाल का पाकिस्तान में विलय चाहता था और उसने भारत विरोधी रुख अपनाया था। इसी आधार पर हमीदिया स्कूल, हमीदिया कॉलेज और हमीदिया रोड जैसे नामों को बदले जाने का प्रस्ताव पास किया गया। read more: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इस साल नहीं होगे एडमिशन

प्रस्ताव पास होते ही सदन में हंगामा

जैसे ही प्रस्ताव पास हुआ, सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और विपक्ष पर पाकिस्तान परस्ती के आरोप लगाए। बैठक का माहौल कुछ देर के लिए बेहद तनावपूर्ण हो गया।

 बदले जाएंगे शहर के प्रमुख संस्थानों के नाम

Bhopal Nawab Name Change Controversy: अब भोपाल के प्रसिद्ध हमीदिया स्कूल, हमीदिया कॉलेज और हमीदिया रोड का नाम परिवर्तित किया जाएगा। नगर निगम जल्द ही नए नामों पर विचार करेगा और विधिवत प्रक्रिया अपनाकर परिवर्तन लागू करेगा। यह कदम शहर की ऐतिहासिक पहचान और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर उठाया गया है। read more: भोपाल में ड्रग्स तसकरी,वीआईपी पार्टियों की आड़ में नशा,शोषण और ब्लैकमेलिंग का खुलासा  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

राज्य

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में सुधार करते हुए नई मेडिकल प्रक्रियाएं और अकेले रहने वालों को भी शामिल किया।