मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत प...

bhopal-news-slogans-raised-against-israel-and-usa-after-iran-supremo-khameneis-death

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद शिया समुदाय के बीच शोक की लहर दौड़ गई. शहर के करोंद स्थित शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अमेरिका मुर्दाबाद,इजराइल मुर्दाबाद,खामेनेई जिंदाबाद,अल्लाह हू अकबर और या हुसैन के नारे लगाए.

[caption id="attachment_137907" align="alignnone" width="1003"]Bhopal news Bhopal news[/caption]

इमाम बाकर हुसैन बोले, 'मजलूमों की आवाज थे खामेनेई’

सभा का संबोधन करते हुए इमाम बाकर हुसैन ने कहा कि पूरी दुनिया उस शख्सियत को जानती है, जिसने हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की और मजलूमों का साथ दिया. उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई ने अपने जीवन में अत्याचार का विरोध करते हुए इस्लामी इंकलाब के सिद्धांतों को हमेशा आगे बढाया.

इमाम हुसैन की शहादत पर प्रकाश डालते हुए इमाम ने कहा कि किसी भी विचारधारा को किसी एक व्यक्ति के जाने से ख़त्म नहीं किया जा सकता. आगे वे बोले कि इंकलाब की राह जारी रहेगी और उसे आगे बढ़ाने वाले लोग मौजूद रहेंगे. "खामेनेई की शहादत से उम्मत-ए-मुसलमान खुद को यतीम महसूस कर रही है,लेकिन शहादत किसी विचारधारा को कमजोर नहीं करती,बल्कि उसे और मजबूत बनाती है," इमाम बोले.

सभा के अंत में उन्होंने ताजियत पेश की और लोगों से सब्र और एकजुटता बनाए रखने की अपील की.

‘'फिरके के आधार पर नहीं किया भेदभाव’': मस्जिद मोहम्मदी

मस्जिद मोहम्मदी के इमाम जुमा सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने इमाम बाकर के बाद सभा को संबोधित करते हुए खामेनेई को उम्मत का निडर रहबर बताया. उन्होंने कहा कि वे हमेशा जालिम के खिलाफ और मजलूम के समर्थन में खड़े रहे.

उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई ने कभी फिरके या मिल्लत के आधार पर भेदभाव नहीं किया,बल्कि जहां भी अत्याचार हुआ,उसके खिलाफ आवाज उठाई.

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।