बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार में भाई ने बहन की हत्या की

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर लाश फेंकी, फिर की दूसरी शादी

बिहार के छपरा में डिप्लोमा इंजीनियर दीपक कुमार ने अपनी मौसेरी बहन और पत्नी आराध्या की हत्या कर दी। दोनों ने घरवालों की मर्जी के बिना शादी की थी।

बिहार पति ने की पत्नी की हत्या बोरे में भरकर लाश फेंकी फिर की दूसरी शादी

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या |

बिहार के छपरा जिले में डिप्लोमा इंजीनियर दीपक कुमार ने अपनी ही मौसेरी बहन की हत्या कर दी। दीपक पिछले 13 सालों से आराध्या से प्यार करता था और परिवार को बिना बताए उसने एक मंदिर में उससे शादी कर ली थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि आराध्या उसकी जिंदगी में बहुत ज्यादा दखल देने लगी थी, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी। 

मौसेरे भाई से शादी

छपरा में आराध्या नाम की युवती की मौसेरे भाई से पति बने दीपक ने हत्या कर दी। शादी से पहले दोनों 3 साल तक परिवार की मर्जी के खिलाफ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। शादी के करीब 40 दिन बाद, 21 अप्रैल को आराध्या अचानक गायब हो गई। जिसके बाद युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दीपक पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ।

जिंदगी में दखल

कबूलनामें में आरोपी ने बताया कि मैं 13 साल से आराध्या के प्यार में हूं, हमने कुछ दिन पहले मंदिर में शादी की थी। लेकिन घर वाले हमारी शादी को राजी नहीं थे, वो समाज का ताना देकर कहते कि हमारी इज्जत के लिए दूसरी शादी कर लो। आराध्या भी मेरी निजी जिंदगी में बहुत टोका–टाकी करने लग गई थी। मैं उसे मरना नहीं चाहता था, लेकिन हमारे घरवालों की वजह से विवाद बढ़ता जा रहा था, इसलिए मार दिया।

पत्नी की हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि आराध्या से शादी के 15 दिन बाद ही आरोपी दीपक 2 प्लान पर काम कर रहा था, एक तरफ वह परिवार द्वारा तय की गई दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ आराध्या को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने बताया, दीपक ने कहा कि उसके पास और कोई रास्ता नहीं था। आराध्या शादी के बाद प्रेशर डालने लगी। हर वक्त फोन कर पूछती, कहां हो, क्या कर रहे हो? मैंने पहले उसे एक्सीडेंट में मारने की प्लानिंग की थी। इससे लगेगा कि वह एक्सीडेंट में मर गई, ताकि मैं दूसरी शादी आसानी से कर सकु। 

हत्या को एक्सीडेंट बताने का प्लान

इसके लिए आराध्या को रेलवे ट्रैक ले जाने का प्लान था, मैंने उसे घूमने जाने की बात कही, लेकिन वह हेल्थ इशू बताकर जाने के लिए तैयार नहीं हुई। फिर मैंने गला दबाकर मारने की दूसरी साजिश रची। आरोपी दीपक ने कहा कि आराध्या के परिवार वाले उसे नहीं ढूंढ रहे थे। अगर उसे मार दिया जाएगा तो किसी को फर्क नहीं पड़ेगा।

बोरे में भरकर फेंकी लाश

एक दिन दोनों में दूसरी शादी को लेकर विवाद हुआ इसके बाद मृतका सो गई तो रात में आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। रात में करीब साढ़े 3 बजे आराध्या की बॉडी को बोरे में पैक कर अपने घर से 15 किलोमीटर दूर सारण और सीवान जिले के सीमावर्ती इलाके में फेंककर फरार हो गया। आरोपी ने हत्या के 9 दिन बाद 21 अप्रैल को दूसरी शादी की।  पुलिस की शुरुआती पूछताछ में दीपक ने बताया कि आराध्या बिना बताए कहीं चली गई। आखिरी बार 13 अप्रैल को बातचीत हुई थी, जिसमें पीछे से ट्रेन की आवाज आ रही थी। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूली और लाश फेंकने की जानकारी भी दी।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

राज्य

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अपराध नियंत्रण के लिए नए पुलिस पदों की घोषणा की है। साथ ही, महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

राज्य

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.