सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त: PM मोदी की अपील का किया उल्लंघन, 150 गाड़ियों का निकाला काफिला

भाजपा काफिले की अपील का उल्लंघन

सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त: PM मोदी की अपील का किया उल्लंघन, 150 गाड़ियों का निकाला काफिला

प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचत अपील के बावजूद, भाजपा नेताओं के काफिले से पैदा हुई भारी यातायात जाम और अनुशासनहीनता की घटनाएं।

सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त pm मोदी की अपील का किया उल्लंघन 150 गाड़ियों का निकाला काफिला 

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं के स्वागत में निकल रहे गाड़ियों के काफिले उस अपील को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन यादव के प्रथम भिंड आगमन पर शहर में 120 से अधिक गाड़ियों का लंबा  काफिला देखने को मिला। ग्वालियर से भिंड काफिले के चलते कई जगह सड़कें जाम हो गईं और आम जनता को भी परेशानी हुई. जिसके कारण लोग घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे, जबकि समर्थक गाड़ियों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सीमित वाहनों के साथ नजर आए। वह दो गाड़ियों के साथ दिखाई दिए थे, जिसे पेट्रोल-डीजल बचत की मिसाल के रूप में देखा गया। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कैबिनेट बैठक में मंत्रियों और नेताओं को प्रधानमंत्री की अपील का पालन कराने के लिए प्रेरित कर चुके हैं। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर नेताओं के काफिले और शक्ति प्रदर्शन कम होने का नाम नहीं ले रहे।

सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यादव पर सख्त कार्रवाई की गई,और उनकी नियुक्ति निरस्त की गई। निरस्ती आदेश में लिखा गया कि ग्वालियर से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भिण्ड तक किसान मोर्चा की रैली का आयोजन किया गया। आपका यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत के लिए की गई अपील की अवहेलना है। प्रदेश संगठन ने आपके इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। सज्जन सिंह यादव जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भिण्ड की नियुक्ति निरस्त की जाती है। 

read more: देवास के पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, CM डॉ मोहन ने जताया शोक

संबंधित सामग्री

 सीएम योगी ने की ईंधन बचत की अपील, वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

राज्य

सीएम योगी ने की ईंधन बचत की अपील, वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

ईरान जंग के कारण ईंधन की कमी के बीच, प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी ने ऊर्जा बचत के लिए कई उपाय सुझाए हैं, जिसमें वर्क फ्रॉम होम और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग शामिल है।

Alia Cannes Look Viral: कांस में आलिया का एलीगेंट लुक जीत रहा फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल

मनोरंजन

Alia Cannes Look Viral: कांस में आलिया का एलीगेंट लुक जीत रहा फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल

Indian actress Alia Bhatt's stunning appearances at the Cannes Film Festival, including a hand-painted dress and an ice blue gown, have gone viral on social media.

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

देश-विदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 94 मौतें: 80 KMPH की हवा में उड़ा युवक, MP-राजस्थान में हीटवेव रेड अलर्ट

यूपी में आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।