जहा-जहा मोहन वहां-वहां खिला कमल.. CM डॉ यादव ने पलटी पश्चिम बंगाल की बाजी!

बीजेपी जीती पश्चिम बंगाल में

जहा-जहा मोहन वहां-वहां खिला कमल.. CM डॉ यादव ने पलटी पश्चिम बंगाल की बाजी!

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 206 जीतकर बड़ी जीत हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सक्रिय रूप से प्रचार किया।

जहा-जहा मोहन वहां-वहां खिला कमल cm डॉ यादव ने पलटी पश्चिम बंगाल की बाजी

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के रिजल्ट की है। जहां भाजपा पहली बार 294 सीटों में से 206 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि इस जीत में मप्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत झोक दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 7 सीटों पर प्रचार किया। सीएम का स्ट्राइक रेट 86% रहा है। 

बांकुरा से शुरू किया चुनावी अभियान

डॉ. मोहन यादव का बंगाल चुनाव अभियान 2 अप्रैल को बांकुरा जिले से शुरू हुआ। सीएम ने बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में हिस्सा लिया और संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। यही क्लस्टर आगे चलकर भाजपा के लिए सबसे मजबूत साबित हुआ।

मेदिनीपुरी में जीते,कमरहाटी में हारे

जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को सीएम ने कोलकाता और मेदिनीपुर में प्रचार किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कमरहाटी में बीजेपी उम्मीदवार अरूप चौधरी और मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में प्रचार किया। मेदिनीपुरी में तो बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष 30 हजार के बडे़ अंतर से टीएमसी केंडिडेट को हराकर जीत गए। लेकिन, कमरहाटी में अरुप चौधरी टीएमसी उम्मीदवार से चुनाव हार गए।

बीजेपी ने चुनिंदा नेताओं को भेजा

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनिंदा नेताओं को ही भेजा था। मुख्यमंत्री डॉ यादव के अलावा केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रामेश्वर शर्मा, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद डॉ उमेश नाथ महाराज को भी भेजा था।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें दलों ने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास तेज किए हैं।

NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को

राज्य

NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नीट 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा 30 जिलों के 283 केंद्रों में होगी, विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए गए।

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

राज्य

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा,  283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी  परीक्षा

राज्य

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा, 283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों पर चर्चा की, जो मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर होगी।