बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर एनकाउंटर

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत |

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे 3 गोलियां लगी।

जीतू सैनी की मौत

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू सैनी की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी जीतू 2017 में बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका था। 5 साल पहले बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर UP का सेकेंड रनर-अप का खिताब भी जीत चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना इलाके में हुई।

क्या है मामला?

दरअसल, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी, इसी दौरान उसके दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया था। इससे वह भड़क गया और गोलियां बरसा दीं। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में BKP सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को शॉर्ट एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था। पूरी खबर......

मारूंगा जरूर… 

एनकाउंटर के बाद जीतू की रील वायरल हो रही है। इसमें जिस में वह अपनी बॉडी दिखा रहा था और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- मारूंगा जरूर… अपने बचने का जुगाड़ रखियो…। जिस अमरदीप की हत्या हुई थी, उनकी बहन राधा ने एनकाउंटर पर कहा- मुझे तसल्ली मिली है। इसके लिए मैं CM योगी को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं, क्योंकि मैंने मांग की थी कि खून के बदले खून चाहिए। पुलिस-प्रशासन जिस तरह काम कर रहा, उसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रखी जाए।

वहीं, पत्नी सिमरन ने कहा- हमें बहुत तसल्ली हुई कि जिसने यह कांड किया था, जिसने गोलियां चलाई थीं, वह मारा गया है। शासन भी बहुत अच्छा काम कर रहा है।

संबंधित सामग्री

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

राज्य

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

राज्य

26 घंटे में 3 हत्याएं, साइको किलर मुठभेड़ में ढ़ेर, मरने से पहले बोला - एक नहीं, 2-3 को मारकर आया हूं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह, जिसने 26 घंटे में 3 हत्याएं कीं, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

राज्य

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

वाराणसी के पास जम्मू-तवी एक्सप्रेस में एक यात्री की हत्या कर दी गई। दिनेश शाह नाम के यात्री को बाथरूम से निकलते ही गोली मारी गई।

बंगाल CM के PA की हत्या के मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार

देश-विदेश

बंगाल CM के PA की हत्या के मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया।