bus fire incident: चलती बस में लगी आग से मची अफरा-तफरी

bus-fire-incident

bus fire incident: चलती बस में लगी आग से मची अफरा-तफरी

bus fire incident चलती बस में लगी आग से मची अफरा-तफरी

bus fire incident[/caption]

अंदर का काफी हिस्सा जलकर खाक हो चुका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस इंदौर की ओर से आ रही थी और जैसे ही वह असीरगढ़ के पास पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। तब तक बस का आगे का हिस्सा और अंदर का काफी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

bus fire incident: समय रहते रेस्क्यू हो जाने से बड़ी त्रासदी टल गई

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। रात का समय होने के कारण घटना और भी भयावह हो सकती थी, लेकिन समय रहते रेस्क्यू हो जाने से बड़ी त्रासदी टल गई।

बजाय केवल चालान काटने तक ही सीमित

इस घटना ने जिले में चल रहे खराब हालत की बसों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले में कई पुरानी और कंडम बसें अभी भी सड़कों पर दौड़ रही हैं, जो किसी भी समय हादसे को न्योता दे सकती हैं। इसके बावजूद आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय केवल चालान काटने तक ही सीमित हैं।

bus fire incident: परिवहन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग और प्रशासन की लापरवाही के चलते यात्री रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे कंडम वाहनों की पहचान कर उन्हें तुरंत सड़कों से हटाए और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस और परिवहन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।