छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत

छपरा में ट्रक दुर्घटना

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत

बिहार के छपरा में एक ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को रौंद दिया, जिसमें 4 की मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हैं।

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा 4 की मौत

छपरा में ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों को रौंदा, 4 की मौत |

Chhapra Truck Accident News: बिहार के छपरा में एक गंभीर हादसा हो गया, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को रौंद दिया। इस हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है।  

बताया जा रहा है कि, यह हादसा 6 मई बुधवार सुबह को हुआ। 

ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर

सभी कलाकर पिकअप वाहन पर बैठकर एक फंक्शन से वापस आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। ब्रेकर की वजह से पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे लोग सड़क पर गिर गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस दौरान मौके पर 3 डांसर की मौत हो गई। 

घायलों का बयान 

मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी के रुप में की गई है। वहीं घायलों ने बताया कि- 'हम बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' में काम करते हैं। हम टीम के साथ छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के बाद लौट रहे थे। हम लोग पिकअप में बैठे थे।

हमारे साथ 5 डांसर भी थी। इनमें से 3 की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। बुधवार सुबह NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड में पीएन सिंह कॉलेज के बाद स्पीड ब्रेकर से झटका लगा। हम पिकअप के पीछे वाले हिस्से में बैठे थे। हम सड़क पर जा गिरे। '

आगे बताया कि-

'पीछे से आ रहे ट्रक ने हम सभी को रौंद दिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ की कुछ समझ ही नहीं आया। थोड़ी देर में सड़क पर लाशें बिछ गईं। कुछ लोग दर्द से तड़प रहे थे। ट्रक वाला लोगों के सिर कुचलते हुए भागा।

एकदम से उनकी आवाज बंद हो गई। ट्रक वाला उन्हें नहीं कुचलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई थी। हमें अस्पताल लाया गया।'

ASP का इस मामले में बयान

ASP राम पुकार सिंह ने बताया कि- 'सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होने छपरा आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को PMCH रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है।'

संबंधित सामग्री

CM ने बिहार में नई एयरस्ट्रिप और उद्योगों के विकास पर दिया जोर

राज्य

CM ने बिहार में नई एयरस्ट्रिप और उद्योगों के विकास पर दिया जोर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए एयरस्ट्रिप्स, औद्योगिक निवेश, और डाटा सेंटर परियोजनाओं के तेजी से विकास की घोषणा की।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

राज्य

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

देश-विदेश

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

तुगलकाबाद, दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में लगी आग से 3 लोगों की मौत और 6 झुलसे। पार्किंग में खड़े वाहनों से आग की शुरुआत हुई।

Top 10 News: ट्रम्प की धमकी, CJP का प्रदर्शन, FIFA World Cup

देश-विदेश

Top 10 News: ट्रम्प की धमकी, CJP का प्रदर्शन, FIFA World Cup

ट्रम्प ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर हमले की धमकी दी है, जिसमें तेल-गैस कब्जे की भी बात कही गई है। इस अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई।

लालू यादव का जन्मदिन: CM सम्राट ने दी बधाई

राज्य

लालू यादव का जन्मदिन: CM सम्राट ने दी बधाई

लालू यादव का जन्मदिन पर बधाईयों का सिलसिला जारी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जीतन राम मांझी सहित कई ने शुभकामनाएं दी।