Jagdalpur: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूमों की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

chhattisgarh-2-kids-drown-in-water-filled-pit

Jagdalpur: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूमों की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

jagdalpur पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूमों की मौत पैर फिसलने से हुआ हादसा

जगदलपुर में एक पत्थर खदान के गड्ढे में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। वहीं SDRF और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों के शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

मृत बच्चों का नाम संदीप नाग और जयश्री बताया जा रहा है। ये दोनों हजारी गुड़ा गांव के रहने वाले थे। वहीं बच्चे पत्थर खदान कैसे पहुंच गए इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो खेलते-खेलते दोनों खदान की तरफ चले गए थे। दोनों का पैर फिसला और पानी में गिर गए। इस बीच छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने उत्तरी-दक्षिणी हिस्से के 16 जिलों में बिजली गिर सकती है। बाकी बचे मध्य हिस्सों के जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मध्य हिस्से में चार दिन बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है।

सरगुजा में मध्यम बारिश

छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में सरगुजा संभाग के सभी जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई है। लेकिन बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। यही स्थिति अगले चार से पांच दिन और बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ में कम बारिश होगी।

6 दिनों में सिर्फ 30.1 MM औसत बारिश

28 जुलाई तक 603 MM औसत बारिश प्रदेश में हुई थी। 29 जुलाई को यही आंकड़ा 611.5 MM और 30 जुलाई को 623 MM, 31 जुलाई को 627.1MM तक पहुंचा और एक अगस्त को 629.2 MM बारिश ही हुई। 2 अगस्त को बारिश का आंकड़ा सिर्फ 633 MM तक ही पहुंच पाया।

3 अगस्त को बारिश के आंकड़े में कुछ बढ़ोत्तरी

हालांकि 3 अगस्त को बारिश के आंकड़े में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है। लगभग 7MM बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड की गई। जो पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से बेहतर है। दरअसल, 28 और 29 जुलाई के बीच 8.5 MM, 29 और 30 जुलाई के बीच 11.5 MM, 30 से 31 जुलाई के बीच 4.1MM, 31 से 01 अगस्त के बीच 2MM बारिश हुई।

जून से जुलाई के बीच 623.1 MM मिलीमीटर बारिश

प्रदेश में 1 जून से 30 जुलाई तक कुल 623.1 MM मिमी बारिश हुई। जबकि 558MM के करीब होनी चाहिए थी। यानी एक्चुअल से 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं सिर्फ जुलाई महीने की बात करें तो कुल 453.5 मिमी बारिश हुई है।पिछले 10 सालों में सिर्फ 2 बार ही जुलाई में बारिश का आंकड़ा 400MM पार हुआ है। 2023 में जुलाई माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा 566.8MM पानी बरसा था। इससे पहले 2016 में 463.3MM पानी गिरा था।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा, बेमेतरा में कम बारिश

प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1005.3 मिमी वर्षा हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 325.2 मिमी पानी बरसा है। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

राज्य

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है और हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार दिया है।

रजनीकांत की फिल्म

देश-विदेश

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत!

An employee died due to electrocution on the set of 'Jailer 2', starring Rajinikanth, at Adityaram Film City in Chennai.

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

राज्य

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पेंट गोदाम में लगी आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया, शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना।

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

राज्य

Woman Gives Birth to Quadruplets: मुरादाबाद में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म

In Moradabad, a woman from Sambhal delivered quadruplets at TMU Hospital, with all babies reported to be healthy despite initial medical concerns.

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

राज्य

मप्र हाईकोर्ट आज सुना सकती है भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले पर फैसला

भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद पर मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बेंच आज फैसला सुना सकती है। इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट पर।