CM साय ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बताएं फायदें

chhattisgarh-cm-vishnu-deo-sai-union-budget-historic-benefits

CM साय ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बताएं फायदें

cm साय ने बजट को बताया ऐतिहासिक बताएं फायदें

Chhattisgarh CM Budget Reaction: संसद में आम बजट 2026 पेश हो चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाया। PM नरेंद्र मोदी ने इसे विकसित भारत की दिशा में बढ़ाया हुआ एक कदम बताया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ बजट सुना। 

‘सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज’

बजट के बाद CM साय ने कहा कि यह बजट विकसित भारत और सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है। CM साय ने प्रदेश की जनता की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं दी। CM ने कहा आर्थिक विकास और रोजगार बढ़ाना और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना इस बजट का मकसद है। गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्गों के उत्थान पर सरकार का फोकस है। छत्तीसगढ़ को इस बजट से काफी लाभ होगा। AI के माध्यम से खेती कैसे बढ़े, इसपर भी फोकस किया दा रहा है। युवाओं के रोजगार पर भी फोकस है। विदेशों में पढ़ाई सस्ती होगी। बजट में दवाइयों को सस्ती करने का प्रावधान है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी फोकस किया गया। साथ ही हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था होगी। CM साय ने बजट को बताया ऐतिहासिक

स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर - CM

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी, और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। स्टार्टअप, MSME, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी सस्ती हो जाएगी।

Chhattisgarh CM Budget Reaction: CM ने जताया आभार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' की भावना को मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विकास सुनिश्चित करेगा उन्होंने जनता की ओर से प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।