छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल सरकार ने वापस लिया आदेश

वापस लिया कर्मचारियों के राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का आदेश |

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने संबंधी अपना आदेश महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया। इस फैसले ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है। बुधवार देर रात जारी निर्देश में कहा गया था कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी राजनीतिक दल में पद नहीं रखेगा और न ही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा।

सरकार पर निशाना साधा

आदेश में कहा गया था कि उल्लंघन करने पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, इस आदेश का तुरंत विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है। इस फैसले को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस आदेश के समय और मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे नियम पहले से ही पूरे देश में लागू हैं, फिर नया सर्कुलर जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी। कांग्रेस ने यह भी पूछा कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठनों के कार्यक्रमों में भाग लेना भी इन नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। इस सवाल ने विवाद को और बढ़ा दिया और सरकार पर स्पष्टीकरण का दबाव बढ़ा।

क्या है नियम

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत सरकारी कर्मचारियों को अपने कार्यों में निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखना अनिवार्य है। इन नियमों में कर्मचारियों को राजनीतिक दलों की सक्रिय सदस्यता लेने और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने से स्पष्ट रूप से रोका गया है।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार हुए और भारी मात्रा में कैश व सट्टा सामग्री जब्त की गई।

NEET विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा! री-एग्जाम की मांग, CBI की कई राज्यों में दबिश

देश-विदेश

NEET विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा! री-एग्जाम की मांग, CBI की कई राज्यों में दबिश

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। FAIMA ने री-एग्जाम की मांग की है, जबकि CBI और पुलिस कई राज्यों में जांच तेज कर चुकी हैं।

दुर्ग में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 लोगों की मौत!

राज्य

दुर्ग में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 लोगों की मौत!

In Kumhari, Chhattisgarh, a cylinder blast caused by a short circuit led to the deaths of four family members, including a toddler.

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

राज्य

मध्य प्रदेश में ईंधन संरक्षण अपील के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद

मध्य प्रदेश में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के काफिले को लेकर उठे विवाद ने प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन संरक्षण अपील की प्रभावीता पर सवाल उठाए हैं।