छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

chhattisgarh-maharashtra-border-naxal-encounter

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Chhattisgarh Maharashtra border Naxal encounter : बीजापुर और गढ़चिरौली के नेशनल पार्क इलाके में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिससे दोनों ओर से फायरिंग लगातार चल रही है।

कई नक्सली ढेर हुए

सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इलाके में सर्च अभियान चल रहा है। जवानों ने खासतौर पर एक बड़े नक्सली लीडर को आक्रामक कार्रवाई के तहत घेर रखा है। READ MORE :पुलिस को मिली बड़ी सफलता,60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्जीय तस्करों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Maharashtra border Naxal encounter :सुरक्षा बल की रणनीति और प्रतिक्रिया

बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में नक्सलियों की बड़ी मूवमेंट की सूचना मिलने पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षा बल मुठभेड़ को नियंत्रित करने और नक्सली प्रभावित इलाके में शांति बहाल करने के लिए सभी संसाधन लगा रहे हैं।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुई थी मुठभेड़

इससे पहले कुछ समय पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में 3 नक्सली मारे गए थे। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। मुठभेड़ मद्देड एरिया कमेटी से हुई थी। इस दौरान जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए थे।

क्षेत्र की संवेदनशीलता

यह इलाका घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों वाला है, जो नक्सलियों के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। इस सीमा क्षेत्र में नक्सली सक्रिय रहते हैं और कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ पूरी कठोरता से कार्रवाई कर रहे हैं। इस ऑपरेशन का उद्देश्य नक्सली गुटों को कमजोर करना और क्षेत्र में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। और जल्द ही इलाके में स्थिरता आएगी।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

मध्य प्रदेश सरकार भारत-LAC व्यापार और निवेश फोरम का आयोजन कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम डॉ. यादव करेंगे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

राज्य

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- "शिक्षा में निरंतर करें सुधार"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नई SAAC की स्थापना की घोषणा की।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

राज्य

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार: निजी अस्पतालों में 17 नई मेडिकल प्रक्रियाओं को दी गयी मंजूरी

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ में सुधार करते हुए नई मेडिकल प्रक्रियाएं और अकेले रहने वालों को भी शामिल किया।