CM धामी करेंगे सरस आजीविका मेले का उद्घाटन, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

cm-dhami-inaugurates-saras-aajeevika-fair-dm-inspection

CM धामी करेंगे सरस आजीविका मेले का उद्घाटन, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

cm धामी करेंगे सरस आजीविका मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

CM Dhami Saras Aajeevika Mela: उत्तराखंड में रुद्रपुर के गांधी पार्क में 14 से 23 फरवरी तक उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 14 फरवरी शाम 4 बजे इस मेले का उद्घाटन करेंगे।

CM धामी करेंगे सरस आजीविका मेले का उद्घाटन

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से एक दिन पहले, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और अन्य अधिकारियों के साथ मेला स्थल गांधी पार्क का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां वक्त से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।

स्टॉल्स का अवलोकन करेंगे CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उद्घाटन में जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा और क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। पहले दिन शाम 5:30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हिमनांद बैंड की प्रस्तुति और अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी।

[caption id="attachment_134165" align="alignnone" width="1342"]मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टॉल्स का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टॉल्स का अवलोकन करेंगे[/caption]

CM Dhami Saras Aajeevika Mela: अधिकारी हुए शामिल

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई सुशील कुमार और खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।