CM विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेशभर में हनुमान चालीसा पाठ, ‘सेवा-सुशासन-संकल...

cm-vishnudev-sai-birthday-hanuman-chalisa-across-cg

CM विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेशभर में हनुमान चालीसा पाठ, ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में आयोजन

cm विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेशभर में हनुमान चालीसा पाठ ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में आयोजन

CM Vishnudev Sai Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 21 फरवरी को जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रदेशभर में धार्मिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई है। भाजपा और उसके विभिन्न मोर्चों ने इस दिन को उत्सव के साथ-साथ जनसेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है।

CM Vishnudev Sai Birthday:सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के मंदिर प्रांगणों में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।महिला मोर्चा के कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। मंदिर परिसरों में पीपल और नीम जैसे जीवनदायी पौधों का रोपण किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पहल सामाजिक जागरूकता के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। Also Read-डिप्टी कलेक्टर बनने का रास्ता आसान, अब 50% पद प्रमोशन से भरे जाएंगे

CM Vishnudev Sai Birthday: जशपुर के बगिया में सादगी से मनाया जन्मदिन

सीएम साय अपने गृहजिले जशपुर के बगिया पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरागत रूप से सादगी के साथ जन्मदिन मनाया। स्थानीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने भाग लिया। इसके बाद शाम को वे राजधानी रायपुर लौटे।

रायपुर में लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री साय को लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल नजर आया। Also Read-1 मई तक 10 लाख जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में आयोजन

भाजपा प्रदेश संगठन ने मुख्यमंत्री के 62वें जन्मदिन को ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण, नि:शुल्क मेडिकल कैंप और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय के अनुसार, पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। उद्देश्य यह है कि मुख्यमंत्री साय के सुशासन के विजन को जन-जन तक पहुंचाया जाए और अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचे।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।