Jal Jeevan Mission CM Yogi action: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, ...

cm-yogi-action-jal-jeevan-mission-negligence

Jal Jeevan Mission CM Yogi action: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, 183 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

jal jeevan mission cm yogi action जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त 183 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

योजनाओं में ढिलाई पर कड़ी चेतावनी

Jal Jeevan Mission CM Yogi action: उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बतादें कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और यही कारण है कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की गई है।

183 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई

जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक कुल 183 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 122 अधिकारियों पर अनुशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, 55 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है और 6 अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 अधिशासी अभियंताओं पर सबसे अधिक शिकंजा

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई में सबसे अधिक अधिशासी अभियंताओं को घेरे में लिया गया है। 7 मुख्य अभियंताओं के खिलाफ अनुशासनिक जांच शुरू की गई है। साथ ही 19 अवर अभियंताओं पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं। 32 सहायक अभियंताओं की भूमिका पर भी जांच बिठाई गई है, जिनमें से 2 को सस्पेंड कर दिया गया है। read more: 25 साल तक UP को मिलेगी सस्ती बिजली: 9000 को मिलेगा रोजगार!?

 पारदर्शिता और जवाबदेही की नीति

योगी सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत यह कार्रवाई दर्शाती है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध वितरण ही सरकार की प्राथमिकता है।

 उत्तर प्रदेश बना जल कनेक्शन में अग्रणी राज्य

Jal Jeevan Mission CM Yogi action: मुख्यमंत्री योगी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन के तहत देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने सबसे अधिक घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए हैं। यह उपलब्धि अधिकारियों और विभागों के समन्वय का परिणाम है, लेकिन लापरवाही करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। read more: जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023’ से सम्मानित, सीएम योगी ने दी बधाई  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।