'रक्षा त्रिवेणी संगम' की थीम पर नॉर्थ टेक सिम्पोजियम, CM योगी बोले - राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं

CM Yogi at North Tech Symposium 2026

'रक्षा त्रिवेणी संगम' की थीम पर नॉर्थ टेक सिम्पोजियम, CM योगी बोले - राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में 'रक्षा त्रिवेणी संगम' की थीम पर नॉर्थ टेक सिम्पोजियम (NTS) 2026 के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सी

रक्षा त्रिवेणी संगम की थीम पर नॉर्थ टेक सिम्पोजियम cm योगी बोले - राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं

CM योगी बोले - राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में 'रक्षा त्रिवेणी संगम' की थीम पर नॉर्थ टेक सिम्पोजियम (NTS) 2026 के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 'नेशन फर्स्ट' केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर भारतीय सैनिक के जीवन का संकल्प है। यह हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि है और उससे बढ़कर कुछ भी नहीं है। 

'रक्षा त्रिवेणी संगम' 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब लड़ाई सीमाओं से बढ़कर साइबर, स्पेस, डेटा नेटवर्क और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम तक फैल चुकी है। पारंपरिक युद्ध कौशल के साथ-साथ अब तकनीकी दक्षता, रणनीतिक सोच और मानसिक दृढ़ता भी जरूरी हो गई है। युद्ध में कीबोर्ड, सेटेलाइट और डेटा उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने पारंपरिक हथियार। दुश्मन के संचार नेटवर्क को बाधित करना और अपने सिस्टम को सुरक्षित रखना नई युद्ध रणनीति का आधार बन रहा है। ऐसे परिदृश्य में वही देश आगे रहेगा, जो साहस और तकनीक के बीच संतुलन स्थापित कर सके।

मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस युग

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सियाचिन की जमाने वाली ठंड हो, रेगिस्तान की तपती रेत, घने जंगलों का अंधकार या समुद्र व आकाश की अनंत चुनौतियां, हमारे सैनिक हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। उनकी सतर्क निगाहों के कारण ही पूरा देश सुरक्षित और निश्चिंत रहता है। आधुनिक युद्ध अब केवल जल, थल और नभ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस के युग में एंट्री कर चुका है।

आत्मनिर्भरता जरूरी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर युद्ध जैसी स्थितियों ने यह स्पष्ट किया है कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी है। कुछ साल पहले भारत का रक्षा निर्यात लगभग 600 करोड़ रुपये ही था, लेकिन निरंतर प्रयासों से आज हमारी सामर्थ्य 38 हजार से 50 हजार करोड़ रुपये तक के रक्षा उत्पाद निर्यात करने की है। देश अब मित्र देशों को रक्षा उत्पाद उपलब्ध करा रहा है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले - माफिया चुनोगे तो खून ही चूसेगा

राज्य

CM योगी ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले - माफिया चुनोगे तो खून ही चूसेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

CM योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन, PM, शाह ने दी बधाई

राज्य

CM योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन, PM, शाह ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उन्हें राजनीतिक हस्तियों और जनता से ढेरों बधाइयाँ मिलीं।

UP विधानसभा चुनाव: कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा? डिप्टी CM ने किया ऐलान

राज्य

UP विधानसभा चुनाव: कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा? डिप्टी CM ने किया ऐलान

बीजेपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोषणा की कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री के रूप में उतरेंगे।

UP विधानसभा चुनाव: कौन होगा मुख्यमंत्री का नया चेहरा, डिप्टी CM ने किया ऐलान

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

जुर्म गाथा

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

प्रयागराज में एक कारोबारी परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में आरोपी सनी गुप्ता ने जुर्म कबूला है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसे पकड़ा।