CM योगी का जनता दरबार, 150 लोगों की सुनी समस्याएं, दिए निर्देश

cm-yogi-janata-darbar-grievance-redressal-gorakhpur

CM योगी का जनता दरबार, 150 लोगों की सुनी समस्याएं, दिए निर्देश

cm योगी का जनता दरबार 150 लोगों की सुनी समस्याएं दिए निर्देश

CM Yogi Janata Darbar: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन बुधवार की सुबह CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 150 लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए CM ने कहा कि किसी व्यक्ति की जमीन पर यदि किसी दबंग या भूमाफिया ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। 

CM योगी का जनता दरबार

योगी ने कहा - दूसरे की जमीन कब्जा करने वाले दबंगों, कमजोरों को उजाड़ने वालों और भूमाफिया को कतई न बख्शा जाए। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और सबक सिखाया जाए। CM ने दोहराया कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने। सरकार हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। CM योगी ने मंगलवार को भी जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनी थीं। [caption id="attachment_130998" align="alignnone" width="519"]CM योगी का जनता दरबार CM योगी का जनता दरबार[/caption]

CM Yogi Janata Darbar: 150 लोगों से मुलाकात 

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक CM खुद पहुंचे और एक-एक कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको समस्याओं का निपटारा करने का आश्वास्न दिया। और कहा उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाए।

इलाज कराएगी सरकार

CM Yogi Janata Darbar: मुख्यमंत्री योगी के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मदद लेकर पहुंचे। CM योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इलाज का पैसा सीधे अस्पताल के खाते में भेजा जाएगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।