CM योगी ने किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

cm-yogi-launches-school-chalo-abhiyan-uttar-pradesh

CM योगी ने किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

cm योगी ने किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

CM Yogi School Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य की असली ताकत होती है और हर बच्चे तक इसे पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

 ‘स्कूल चलो अभियान’

‘निपुण विद्यार्थियों’ को किया सम्मानित

शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से स्कूल बैग पहनाया, किताबें वितरित कीं और उनसे संवाद किया। इस दौरान 5 ‘निपुण विद्यार्थियों’ को सम्मानित किया गया और छात्रों को पाठ्य सामग्री भी दी गई। CM योगी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ की औपचारिक शुरुआत करते हुए शैक्षिक नवाचार और उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया।

स्कूली शिक्षा पर करोड़ों खर्च

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनाने का आधार है। उन्होंने जिले के 5 ‘निपुण विद्यालयों’ के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। CM योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था उपेक्षित थी और नकल की प्रवृत्ति हावी थी, लेकिन अब पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा पर 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रही है।

cm yogi

CM Yogi School Chalo Abhiyan: ‘ऑपरेशन कायाकल्प’

CM शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके समर्पण से ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ जैसे अभियान सफल हुए हैं और स्कूलों की स्थिति में सुधार आया है। मुख्यमंत्री योगी ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे ‘स्कूल चलो अभियान’ से जुड़कर हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने में सहयोग करें। आयोजन में बच्चों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके प्रोजेक्ट्स की सराहना भी की गई।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।