किडनेपर पुलिस! : दतिया में दिनदहाड़े किया अपहरण, दो गिरफ्तर, आरक्षक फरार

constable-involved-in-daylight-kidnapping-in-datia

किडनेपर पुलिस! : दतिया में दिनदहाड़े किया अपहरण, दो गिरफ्तर, आरक्षक फरार

किडनेपर पुलिस  दतिया में दिनदहाड़े किया अपहरण दो गिरफ्तर आरक्षक फरार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में दिनदहाड़े अपहरण की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक रिकवरी एजेंट को बोलेरो में जबरन उठाने के मामले में खुद पुलिस का आरक्षक आरोपी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के दिनारा थाने में पदस्थ आरक्षक राजपाल मांझी ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर 21 वर्षीय रिकवरी एजेंट का अपहरण कर लिया। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।

किस्त विवाद से शुरू हुआ मामला

पीड़ित विजय बाल्मीकि एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत है। उसने एक ग्राहक को बाइक फाइनेंस करवाई थी, जिसकी किस्तें बकाया थीं। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उसे निशाना बनाया।

ऑनलाइन सेंटर से जबरन उठाया

विजय दतिया के एक ऑनलाइन सेंटर पर मौजूद था, तभी आरोपी छोटू मांझी, आरक्षक राजपाल मांझी, बंटी उर्फ मुस्लिमान और अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया।बताया जा रहा है कि रास्ते में आरोपियों ने उसे डराने के लिए फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने किया 7 किलोमीटर तक पीछा

घटना की सूचना मिलते ही दतिया पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दी। पुलिस को पास आता देख आरोपी घबरा गए और पीड़ित को सड़क पर छोड़कर भागने लगे.पुलिस ने करीब 7 किलोमीटर तक पीछा कर दो आरोपियों छोटू मांझी और बंटी उर्फ मुस्लिमान को गिरफ्तार कर लिया।

आरक्षक समेत कई आरोपी फरार

इस मामले में मुख्य आरोपी आरक्षक राजपाल मांझी सहित चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।