रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय की सौजन्य मुलाकात

courtesy-meeting-of-kailash-vijayvargiya-with-chief-minister-vishnudev-sai

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय की सौजन्य मुलाकात

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैलाश विजयवर्गीय की सौजन्य मुलाकात

Kailash Vijayvargiya with Chief Minister Vishnudev Sai : दोनों के बीच क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

Kailash Vijayvargiya with Chief Minister Vishnudev Sai : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विकास और आपसी सहयोग पर हुई बातचीत

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय और मंत्री विजयवर्गीय ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आपसी सहयोग, शहरी विकास, अधोसंरचना, और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की। दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने राज्यों की योजनाओं और विकास कार्यों को साझा करते हुए समन्वय और सहयोग की भावना पर जोर दिया।

पारंपरिक सम्मान के साथ स्वागत

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कैलाश विजयवर्गीय का छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के प्रतीक शॉल और नंदी भेंटकर आत्मीय स्वागत किया और सम्मानित किया।

अन्य गणमान्यजन भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज भी उपस्थित थे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसे आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Read More :- JN.1 वैरिएंट: भारत में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि, 28 मौतें

Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।