दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या, CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा

दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या

दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या, CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा

खगड़िया के निवासी पांडव कुमार की दिल्ली में हत्या के मामले में CM सम्राट चौधरी ने दुख जताया और पीड़ित परिवार को ₹8 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की।

दिल्ली में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या cm सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा

CM सम्राट ने की मुआवजे की घोषणा |

बिहार के पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई। हत्या पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की घोषणा भी की। 29 अप्रैल, 2026 को CM सम्राट चौधरी ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए इस मामले में अपनी संवेदना व्यक्त की। जानकारी दी कि मृतक के परिवार को 8 लाख रुपये दिए जाएंगे।

8 लाख की सहायता राशि

CM सम्राट चौधरी ने कहा, दिल्ली के द्वारिका में हुई घटना में खगड़िया निवासी श्रमिक पांडव कुमार की मौत अत्यंत ही पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हम इस विकट घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर स्तर से प्रयासरत हैं। मृतक के आश्रितों को  ₹8 लाख अनुग्रह अनुदान (₹4 लाख श्रम संसाधन विभाग से एवं ₹4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से) देने का निर्देश दिया है। 

चिराग ने जताया दुख

इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने पांडव कुमार के परिजनों से मुलाकात की थी। चिराग पासवान ने अपने X हैंडल से पोस्ट करते हुए इस घटना पर कहा कि यह अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। यह घटना कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों पर सवाल खड़े करती है। किसी भी स्थिति में न्यायिक प्रक्रिया से परे इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं हो सकती। पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की गई। 

क्या है मामला?

बता दे कि दिल्ली के द्वारका में शनिवार रात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने 2 युवकों को गोली मार दी। इस घटना में खगड़िया निवासी पांडव कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त के बेटे की जन्मदिन से लौट रहे थे।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

राज्य

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

खेल

PBKS Vs DC IPL 2026: IPL में टॉप पर रही पंजाब टीम चौथे स्थान पर पहुंची मिली लगातार चौथी हार!

In a thrilling IPL 2026 match, Delhi Capitals defeated Punjab Kings by 3 wickets, marking Punjab's fourth consecutive loss.

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

राज्य

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

वाराणसी के पास जम्मू-तवी एक्सप्रेस में एक यात्री की हत्या कर दी गई। दिनेश शाह नाम के यात्री को बाथरूम से निकलते ही गोली मारी गई।