मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से पेंशनर्स को जारी की पेंशन

धामी ने पेंशनर्स को जारी की पेंशन

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से पेंशनर्स को जारी की पेंशन

पुष्कर सिंह धामी ने 756682 पेंशनर्स को अप्रैल माह की पेंशन जारी की, जिसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग सहित कई योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से पेंशनर्स को जारी की पेंशन

धामी ने पेंशनर्स को जारी की पेंशन |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान किया। जिसमें 100 प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 756682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की राशि जारी की गई, इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल है। 

कैम्प का आयोजित

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है, इसलिए सरकार आर्थिक- सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग की पेंशन का लाभ दिलाने के लिए लगातार कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप अब प्रत्येक साल 60 हजार से ज्यादा नए लोग समाज कल्याण की पेंशन से जुड़ रहे हैं। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी इस तरह के बहुउददेशीय कैंप आयोजित किए जाएं। 

औपचारिकताएं पूरी करें लाभार्थी

साथ ही हर साल 59 वर्ष की आयु पूरे करने वाले लोगों के बीच सर्वे कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि 60 साल की उम्र पूरी होते ही योजनाओं का लाभ मिल सके। CM ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वार्षिक आय को व्यावहारिक बनाया जाए, साथ ही पेंशन योजनाओं सहित विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी एक जगह पर उपलब्ध कराने को कहा।

संबंधित सामग्री

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राज्य

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की, जिसमें मंदिरों का नवीनीकरण और विकास प्राधिकरण की समस्याओं का समाधान शामिल है।

CM धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि

राज्य

CM धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को हस्तांतरित की पेंशन राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पेंशन राशि वितरित की और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

117वीं कार्यकारी समिति बैठक, CM धामी ने किया 3 योजनाओं  का लोकार्पण/शिलान्यास

राज्य

117वीं कार्यकारी समिति बैठक, CM धामी ने किया 3 योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और मेयरों का स्वागत किया।

चारधाम यात्रा में भक्तों की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड, CM धामी ने की समीक्षा बैठक

राज्य

चारधाम यात्रा में भक्तों की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड, CM धामी ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठक के बाद, चारधाम यात्रा में भक्तों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। केदारनाथ में अकेले 10 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे।

बिहार में पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, CM सम्राट ने दिए ये ऑडर्स

राज्य

बिहार में पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, CM सम्राट ने दिए ये ऑडर्स

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पेंशनधारकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए, साथ ही सामाजिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की।