Bhopal : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

digvijay-singh-brother-laxman-singh-vs-congress

Bhopal : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

bhopal  दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

[caption id="attachment_87069" align="alignnone" width="247"]पार्टी से बाहर हुए लक्ष्मन सिंह पार्टी से बाहर हुए लक्ष्मन सिंह[/caption]

Digvijay Singh Brother Laxman Singh : जानिए क्यों उठाया गया यह बड़ा कदम

Digvijay Singh Brother Laxman Singh : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिए गए हैं। पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और वरिष्ठ नेतृत्व पर विवादित बयान देने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर ने यह निर्णय पार्टी आलाकमान की अनुमति के बाद जारी किया।

क्या है मामला?

24 अप्रैल को लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर विवादित बयान दिए थे। उन्होंने उमर को आतंकवादियों से मिला हुआ बताया और रॉबर्ट वाड्रा की एक टिप्पणी पर सवाल उठाए थे।

कांग्रेस ने मांगा था जवाब

इन बयानों के बाद कांग्रेस पार्टी ने 9 मई को लक्ष्मण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 10 दिन में जवाब मांगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अनुशासन समिति ने 6 साल के निष्कासन की सिफारिश की, जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने मंजूरी दी।

कांग्रेस में अनदेखी से थे नाराज

लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश के राघौगढ़ राजपरिवार से हैं और पूर्व सांसद व विधायक रह चुके हैं। 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा, लेकिन उनकी जगह दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को मंत्री बना दिया गया। इसके बाद से ही लक्ष्मण पार्टी से नाराज चल रहे थे।

बीजेपी का समर्थन

बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने लक्ष्मण सिंह के समर्थन में बयान दिया और कहा कि अगर सच कहना बगावत है, तो वे भी बागी हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह ने जो सवाल उठाए हैं, उनके जवाब कांग्रेस को देना ही होगा।

निष्कासन के पीछे पार्टी की सख्ती

कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि कोई भी नेता अगर अनुशासनहीनता करेगा या नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी बड़े नेता का परिजन ही क्यों न हो।

Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE  

संबंधित सामग्री

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

राज्य

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

राज्य

छत्तीसगढ़ में सुशासन के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय नीतियों के कारण सुशासन और विकास की नई लहर देखी जा रही है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

राज्य

सीएम धामी ने उत्तराखंड की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 26 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.