Diodar fire: दियोदर में एक और अग्निकांड! पुलिस और फायर टीमों की रातभर मशक्कत!

diodar-fire

Diodar fire: दियोदर में एक और अग्निकांड! पुलिस और फायर टीमों की रातभर मशक्कत!

diodar fire  दियोदर में एक और अग्निकांड पुलिस और फायर टीमों की रातभर मशक्कत

Diodar fire: गुजरात के बनासकांठा जिले के दियोदर शहर में बीती रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। दियोदर रेलवे स्टेशन के पास स्थित अर्बुदा साड़ी शोरूम में देर रात अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

[caption id="attachment_85964" align="alignnone" width="237"]Diodar fire Diodar fire[/caption]

Diodar fire: पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

यह लगातार दूसरा दिन है जब दियोदर में आगजनी की घटना हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। शोरूम में आग इतनी भयंकर थी कि लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Diodar fire: अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने देखते ही देखते पूरे साड़ी शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Diodar fire: सुरक्षा मानकों की जांच की जाए

शहर में लगातार हो रही आग की घटनाएं स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रही हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सुरक्षा मानकों की जांच की जाए।

Diodar fire: विस्तृत रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद

फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आर्थिक नुकसान भारी बताया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग आग के कारणों की जांच कर रहे हैं, और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है।

संवाददाता: ललित दरजी, बनासकांठा

READ MORE: बनासकांठा में इतिहास रचाया: पहली बार 4 UPSC टॉपर्स ने 2000 विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।