नकली नोट का मास्टर माइंड डॉ प्रतीक नवलखे दो साथियों के साथ गिरफ्तार, खंडवा पुलिस ने की गिरफ्तारी

dr-prateek-navalkhe-arrested-fake-currency-khandwa-police

नकली नोट का मास्टर माइंड डॉ प्रतीक नवलखे दो साथियों के साथ गिरफ्तार, खंडवा पुलिस ने की गिरफ्तारी

नकली नोट का मास्टर माइंड डॉ प्रतीक नवलखे दो साथियों के साथ गिरफ्तार खंडवा पुलिस ने की गिरफ्तारी

fake notes bhopal arrest: 2 नवंबर को खंडवा के पैठिया स्थित एक मदरसे में 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोट मिले थे। जिसके मास्टरमाइंड समेत पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी डॉ. प्रतीक नवलखे और उसके दोनों साथी भोपाल की गोकुलधाम सोसाइटी में एक ट्रैवल एजेंसी की आड़ में नकली नोट छापने का धंधा चला रहे थे। 

मदरसे से मिले नकली नोट

जावर पुलिस ने यह कार्रवाई महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस के हत्थे चढ़े पैठिया मदरसे के इमाम जुबेर अंसारी से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 2 नवंबर को मदरसे में इमाम के कमरे की तलाश ली तो नकली नोटों से भरा बैग मिला। इसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर इमाम से भी पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ कि वह इस धंधे में डॉ. प्रतीक नवलखे का पार्टनर है। [caption id="attachment_118658" align="alignnone" width="577"]डॉ प्रतीक नवलखे दो साथियों के साथ गिरफ्तार डॉ प्रतीक नवलखे दो साथियों के साथ गिरफ्तार[/caption]

fake notes bhopal arrest: 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि डॉ. प्रतीक नवलखे बुरहानपुर का रहने वाला है। इसके बाद 22 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी भोपाल मे गोपाल उर्फ राहुल के किराये के मकान मे छुपा हैं। 23 नवंबर को जावर टीम मौके पर पहुंची। यहां से प्रतीक नवलखे, गोपाल उर्फ राहुल निवासी हरदा, दिनेश गोरे निवासी धारणी, जिला अमरावती महाराष्ट्र काे गिरफ्तार किया। Read More: MP NEWS : भोपाल में नकली नोट छापने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

पुलिस को क्या-क्या मिला

fake notes bhopal arrest: पुलिस को आरोपी के किराये के मकान से नकली नोट सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी मिले है। मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे के कब्जे से 500 रूपए के 13 नकली नोट, 7 मोबाइल, एक लैपटॉप, 15 चेक बुक, 12 एटीएम व डेबिट कार्ड जब्त किए गए। आरोपी गोपाल के कब्जे से 500 के 6 नकली नोट, एक नोट सूखाने वाली ड्रायर मशीन, 2 मोबाइल, 20 एटीएम व डेबिट कार्ड जब्त किए गए। आरोपी दिनेश के कब्जे से 500 के 17 नकली नोट जब्त किए। आरोपियों को खंडवा कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।