जशपुर: अय्याशी की जिंदगी जीने भतीजी ने किया बड़ा कांड: DTO के घर से की 5 करोड़ की चोरी

dto-house-theft-minal-nikunj-chori-sohna-cash-car

जशपुर: अय्याशी की जिंदगी जीने भतीजी ने किया बड़ा कांड: DTO के घर से की 5 करोड़ की चोरी

जशपुर अय्याशी की जिंदगी जीने भतीजी ने किया बड़ा कांड dto के घर से की 5 करोड़ की चोरी

जशपुर सोना नकदी चोरी मामला: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (DTO) विजय कुमार के घर से करीब 5 करोड़ रुपये के सोने और नकदी की चोरी हुई. चौंकाने वाली बात यह है. कि इस पूरी घटना के मास्टरमाइंड उनके ही घर की भतीजी मीनल निकुंज निकली. मीनल ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की, जिसके बाद उन्होंने चोरी की रकम से महंगे आईफोन और 25 लाख की लग्जरी कार तक खरीदी।

जशपुर सोना नकदी चोरी मामला: आईफोन से चोरी की शुरुआत 

मीनल ने बताया कि शुरुआत में उसने आईफोन खरीदने के लिए घर से 2 लाख रुपए चुराए। इसके बाद अपनी बर्थडे पार्टी के लिए 3 लाख रुपए और चुराए। धीरे-धीरे चोरी का सिलसिला बढ़ता गया, और अंततः 20 मई 2025 को उसने पूरे सूटकेस को चोरी कर लिया, जिसमें करीब 4 किलो सोना और 15 लाख कैश था। Also Read-वाराणसी में सोने की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा, केयरटेकर निकला मास्टरमाइंड; 3 करोड़ की ज्वेलरी बरामद

जशपुर सोना नकदी चोरी मामला: चोरी की योजना और अय्याशी

चोरी के बाद मीनल अपने बॉयफ्रेंड के साथ रायपुर पहुंची, जहां उन्होंने चोरी के पैसे से दो दिन तक आलीशान जिंदगी बिताई। रायपुर में एक विला बुक कर जमकर पार्टी की। सोने के कुछ हिस्से को ओडिशा के राउरकेला में बेचा गया, जिससे करीब 8 लाख रुपए मिले। बाकी सोना किराए के मकान में छुपा दिया गया। साथ ही चोरी की रकम से 25 लाख की हरियर कार भी खरीदी गई।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल 6 दिसंबर 2025 को DTO की पत्नी सुषमा निकुंज ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच में शक की सुई मीनल पर गई, जो पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश में लगी रही। लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने सच उगल दिया। मीनल ने स्वीकार किया कि बॉयफ्रेंड के उकसावे पर उसने अपने ही पिताजी के घर में चोरी की.

बाकी आरोपियों की तलाश

मीनल और अनिल को झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की खोज में लगी है. DTO परिवार की यह चोरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।