Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

Tragic Family Accident in Bihar

Bihar Family Accident: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 5 की मौत!

A family of five died in a horrific crash when their car collided with a parked trailer on the Purvanchal Expressway near Azamgarh.

bihar family accident तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई 5 की मौत

Bihar Family Accident |

Bihar Family Accident: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 16 मई यानी की आज तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में जाकर घुस गई। उस समय कार की स्पीड करीब 135 थी। उस समय इस कार में 5 लोग सवार थे और पांचों की इस हादसे में मौत हो गई। कार की हालत देख एक्सीडेंट कितना भयंकर था अंदाजा लगा सकते हैं।

पुलिस को दी गई सूचना 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा दोपहर में रीब 3 बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन नंबर 238 के पास हुआ। 

5 की मौत 

इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई, जिसमें  2 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चियां शामिल है। पुलिस शवों की पहचान करने में जुटी है। उनके पास से एक आईडी मिली जिसमें  एक पता गुड़गांव के फरीदाबाद का है, जबकि दूसरा बिहार के सिवान जिले का है।


 
जब पुलिस फरीदाबाद वाले घर पहुंची तो वहां ताला लटका था। फिलहाल पुलिस उनके बारें में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।  इस पूरी घटना के बारे में बताने वाला भी कोई नहीं बचा है।
 
कार को हटाने के लिए मंगाया क्रेन

हादसा इतना भयंकर था कि, सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आगे का हिस्सा और उसकी छत पूरी तरह से पिचक गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गएं। ट्रक पर राजस्थान का नंबर लिखा हुआ है। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाने के लिए एक बड़ी क्रेन को मंगवाया गया। 

एसपी ट्रैफिक का बयान

एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि- 'आज डायल 112 से सूचना मिली कि एक खड़े ट्रेलर में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 238 माइल पर घुस गई। इस सूचना पर तत्काल थाना कंधरापुर की टीम, सीओ सिटी आजमगढ़ और सीसी टीम, फायर की टीम और एम्बुलेंस और मैं स्वयं मौके पर पहुंचा। तत्काल सभी मृतकों को एम्बुलेंस से मोर्चरी भिजवाया गया। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।'


 

संबंधित सामग्री

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

CM सम्राट बोले - बिहार के कोचिंग सेंटर्स बंद किए जाएंगे, तेजस्वी पर कसा तंज

राज्य

CM सम्राट बोले - बिहार के कोचिंग सेंटर्स बंद किए जाएंगे, तेजस्वी पर कसा तंज

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने मॉडल स्कूलों की व्यवस्था को बढ़ाने की घोषणा की, जिससे राज्य के सभी कोचिंग सेंटर्स बंद हो जाएंगे।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।