Friend Muder News CG: मोबाइल पासवर्ड बना मौत की वजह, दोस्त ने की दोस्त की हत्या!

friend-murder-news-cg-mobile-password-dispute-killing

Friend Muder News CG: मोबाइल पासवर्ड बना मौत की वजह, दोस्त ने की दोस्त की हत्या!

friend muder news cg मोबाइल पासवर्ड बना मौत की वजह दोस्त ने की दोस्त की हत्या

Friend Muder News CG: छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक दोस्त ने पासवर्ड बदलने को लेकर अपने ही दोस्त की गला घोंटक हत्या कर दी। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

पैसे और पासवर्ड विवाद

जानकारी के मुताबिक, राहुल कुर्मी (25) ने आरोपी इंद्र कुमार गबेल के 1800 रुपए जेब से निकाल लिए थे और उसके मोबाइल का फेस पासवर्ड भी बदल दिया था।

इसी बात को लेकर इंद्र कुमार और नारायण यादव (20) का राहुल से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया।

गला घोंटने के बाद ईंट से किया हमला

बताया जा रहा है कि गुस्से में दोनों आरोपियों ने कपड़े से राहुल का गला घोंट दिया। इसके बाद भी जब वह जिंदा था, तो इंद्र कुमार ने उसके सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  

28 मार्च की शाम करीब 4 बजे राहुल का शव उसके घर के पास ही मिला। शव पर गला दबाने और सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए।

मजदूर ढूंढने निकला था युवक

जानकारी के मुताबिक, मृतक राहुल कुर्मी “राहुल ऑटो” नाम से धुलाई मशीन सेंटर चलाता था। वह सुबह करीब 7 बजे फ्लाई ऐश में मजदूर खोजने के लिए निकला था।

बाद में उसके दोस्त रवि साहू ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने 29 मार्च को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

संबंधित सामग्री

KKR vs GT IPL 2026: फिन एलेन और अंगकृष की धुंआधार पारी, GT को 29 रन से हराया

खेल

KKR vs GT IPL 2026: फिन एलेन और अंगकृष की धुंआधार पारी, GT को 29 रन से हराया

In the 60th match of IPL 2026, KKR scored 247/2 and defeated GT, who managed 218/4. Finn Allen and Angkrish led with explosive innings.

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

राज्य

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

देवास के पीपलरावा क्षेत्र में प्याज से भरा मिनी ट्रक यू-टर्न पर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

देश-विदेश

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। 68 यात्रियों को 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे जांच में जुटा।

जानिए आज के राशिफल में नौकरी, प्रेम, और पढ़ाई के प्रमुख अपडेट

सनातन

जानिए आज के राशिफल में नौकरी, प्रेम, और पढ़ाई के प्रमुख अपडेट

आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि मीन राशि वाले रचनात्मकता में उत्कृष्ट परिणाम देखेंगे।

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

राज्य

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।