गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची,  पूर्व CM और शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद हुए शामिल

gadu-ghada-tel-kalash-yatra-rishikesh-shankaracharya-avimukteshwaranand

गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची,  पूर्व CM और शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद हुए शामिल

गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची  पूर्व cm और शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद हुए शामिल

Gadu Ghada Tel Kalash Yatra: भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की सदियों पुरानी परंपरा का उल्लास आज तीर्थनगरी ऋषिकेश में अपने चरम पर दिखा। नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू हुई पावन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची। इस साल यात्रा में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। दशकों पुरानी परंपरा के अनुसार चेला चेतराम धर्मशाला जाने के बजाय, यह यात्रा पहली बार बनखंडी स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंची है। 

गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

 पूर्व CM हुए शामिल

सुबह से ही बनखंडी क्षेत्र में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जैसे ही गाडू घड़ा रामलीला ग्राउंड पहुंचा, पूरा क्षेत्र बद्री विशाल लाल की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर चांदी के कलश के दर्शन किए और पुण्य अर्जित किया। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ भारी संख्या में देश-विदेश से आए तीर्थयात्री और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस दिव्य यात्रा के साक्षी बने। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद भी कलश यात्रा में पहुंचे। 

[caption id="attachment_145903" align="alignnone" width="1305"]शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद भी कलश यात्रा में पहुंचे।  शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद भी कलश यात्रा में पहुंचे।[/caption]

Gadu Ghada Tel Kalash Yatra: संस्कृति और आस्था

आज शाम को यह पवित्र गाडू घड़ा शत्रुघ्न मंदिर, मुनिकीरेती के लिए प्रस्थान करेगी। यहां से विभिन्न पड़ावों और पहाड़ के रास्तों से होते हुए यात्रा बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी। यह यात्रा उत्तराखंड की संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। बता दे कि, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले राजमहल की सुहागिन महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिल का तेल निकालती हैं। इसी तेल को चांदी के कलश गाडू घड़ा में भरकर धाम ले जाया जाता है, जिससे भगवान बद्रीनाथ का अभिषेक होता है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।