DSP की बेटी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी, हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

gang-rape-threat-dsp-daugther

DSP की बेटी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी, हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

dsp की बेटी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी हुआ खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार

 Gang rape threat: छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारी की बेटी कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी दी गई। इस पूरे मामले का खुलासा आरोपियों के बीच हुई चैट सामने आने के बाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

[caption id="attachment_145892" align="alignnone" width="1191"]DSP की बेटी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी DSP की बेटी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी[/caption]

 Gang rape threat: डिजिटल साक्ष्य जब्त कर जांच की जा रही

जानकारी के अनुसार युवती सोशल मीडिया पर सक्रिय है और आदिवासी संस्कृति व परंपराओं से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाती है। इस मामले को लेकर कुछ युवकों ने उसे निशाना बनाते हुए अपहरण और गैंगरेप की योजना बनाई थी। चैट सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और उसी के आधार पर साजिश रची गई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

 Gang rape threat: संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी विकास बघेल ने कहा कि जैसे ही आपत्तिजनक चैट की जानकारी मिली, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी तुरंत देने की अपील की

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोंडागांव एएसपी कपिल चंद्रा ने कहा कि मामले की शिकायत पर जांच के बाद चार आरेापियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।