गाजियाबाद में छुट्टी नहीं दी तो गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली

ghaziabad-bank-manager-shot-security-guard-leave-dispute

गाजियाबाद में छुट्टी नहीं दी तो गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली

गाजियाबाद में छुट्टी नहीं दी तो गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली

Ghaziabad bank manager shot: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था, इससे गुस्साएं गार्ड ने बैंक मैनेजर की छाती में गोली मार दी। तुरंत बैंक मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से गार्ड फरार हो गया है। 

लोनी शाखा

छुट्टी को लेकर विवाद

बता दे, गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। सोमवार करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक से उसका विवाद हो गया। इसी बीच गार्ड रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। मैनेजर अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।

Ghaziabad bank manager shot: मैनेजर की मौत

बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य और साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

[caption id="attachment_141407" align="alignnone" width="1145"]अभिषेक को अस्पताल ले जाते लोग अभिषेक को अस्पताल ले जाते लोग[/caption]

सीने में मारी गोली

घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV भी सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ नजर आ रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते नजरआए। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में हुई है। मामले में ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया - आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक से विवाद था। इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं। 

आर्मी से रिटायर्ड आरोपी

बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गार्ड रवींद्र हुड्डा 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह बागपत के मंसूरपुर का रहने वाला है। रवींद्र की 3 महीने पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी लगी थी। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर नहीं आया तो बैंक मैनेजर अभिषेक ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई। अभिषेक ने यह भी कहा कि बैंक आओ। 

गुस्से में पहुंचा बैंक

Ghaziabad bank manager shot: रवींद्र गुस्से में अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। उसने साथी को बैंक के बाहर खड़ा किया। फिर अंदर जाकर उसने बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे अभिषेक के पास पहुंचकर झगड़ने लगा। घटना के समय बैंक में मैनेजर समेत 5 कर्मचारी काम कर रहे थे। जब तक अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड ने अभिषेक के सीने में गोली मार दी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।