गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

ghaziabad-youtuber-salim-attacker-encounter-accused-brothers

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर आरोपी सगे भाई

Ghaziabad YouTuber Salim: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में हमला करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। सलीम पर हमला करने वाले बदमाश  सगे भाई है। 

CM का आदेश

लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का मामला सामने आया था। इसको लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद पुलिस और STF को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात सलीम के छोटे भाई जीशान सैफी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बड़ा भाई गुलफाम चकमा देकर वहां से भाग निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई सलीम की इस्लाम विरोधी बातों से नाराज थे।

[caption id="attachment_138215" align="alignnone" width="1148"] यूट्यूबर सलीम वास्तिक यूट्यूबर सलीम वास्तिक[/caption]

Ghaziabad YouTuber Salim: 14 बार चाकू से वार

बता दे, दोनों भाइयों ने लोनी में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम पर दिनदहाड़े चाकू से 14 बार वार किया था। उसका गला रेतने की कोशिश की थी। फिर लहुलूहान करने के बाद अधमरा छोड़कर भाग निकले थे। इस घटना के बाद CM योगी ने कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपी का एनकाउंटर

CM योगी की सख्ती के बाद पुलिस ने आरोपियों पर 1 लाख का इनाम घोषित किया था। इस बीच, रविवार को पुलिस को लोनी में निठौरा अंडरपास के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बाइक से 2 संदिग्ध आते नजर आया। रुकने का इशारा करने पर आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में जीशान के सीने में गोली लगी, वहीं गुलफाम भाग निकला। मरने से पहले जीशान ने सलीम पर हमला करने की बात कबूल की थी। 

[caption id="attachment_138216" align="alignnone" width="1179"]आरोपी जीशान आरोपी जीशान[/caption]

फूट-फूटकर रोए पिता

दोनों भाई अमरोहा के रहने वाले थे। बचपन से ही दोनों धार्मिक मिजाज के थे। साथ ही मदरसे से तालीम ले चुके थे, और खोड़ा में किराए के कमरे में रह रहे थे। एनकाउंटर की खबर सुनते ही जीशान के पिता गाजियाबाद पहुंचे, और मॉर्च्यूरी के बाहर फूट-फूटकर रोने लगे। बोले- अगर पता होता, तो उसे कंट्रोल करता। लेकिन अब सब खत्म हो गया। इस बीच, यूट्यूबर पर हमले के बाद का वीडियो सामने आया है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।