Gorakhpur Police Scorpio Accident: झपकी लगने से पुलिस वाहन पेड़ से टकराया, दरोगा की मौत!

gorakhpur-police-scorpio-accident-news

Gorakhpur Police Scorpio Accident: झपकी लगने से पुलिस वाहन पेड़ से टकराया, दरोगा की मौत!

gorakhpur police scorpio accident झपकी लगने से पुलिस वाहन पेड़ से टकराया दरोगा की मौत

Gorakhpur Police Scorpio Accident: महराजगंज में गोरखपुर में एक भीषड़ हादसा हो गया। पुलिस टीम की तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया, इस गंभीर हादसे में एक महिला दरोगा , एक पुरुष दरोगा, सीनियर SI, 2 कॉन्स्टेबल और चालक गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि, यह हादसा तब हुए जब पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर वापस गोरखपुर लौट रही थी।

[caption id="attachment_134704" align="alignnone" width="1061"]हादसा हादसा[/caption]

झपकी लगी हो गया हादसा

जांच में सामने आया की हाइवे पर ड्राइवर को झपकी लग गई, जिससे स्कॉर्पियो वाहन डिवाइडर में चढ़ गई, फिर पेड़ से जा भिड़ गई, जिससे वहां आसपास चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी पुलिस कर्मियों को गाड़ी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

सुबह हुआ हादसा

यह हादसा 17 फरवरी यानी की आज मंगलवार सुबह करीब 6 बजे श्यामदेउरवा थाना के कतरारी इलाके में हुआ। हादसे की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें गंभीर हालत में पुलिसकर्मी मिले। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इलाज के दौरान दरोगा की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम में SSI रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, दो कॉन्स्टेबल शामिल थे। छापेमारी के बाद सभी पुलिसकर्मी गोरखपुर वापस लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही सभी घायल को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिसमें इलाज के दौरान पुरुष दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। वहीं महिला दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिहार के सिवान के रहने वाले थे दरोगा

इस हादसे के बाद इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई, जो कि बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में की गई थी।

   

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।