मध्य प्रदेश के मऊगंज में न्यायालय परिसर में खूनी संघर्ष

गुंडागर्दी का खेल मऊगंज में

मध्य प्रदेश के मऊगंज में न्यायालय परिसर में खूनी संघर्ष

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में तहसील परिसर अखाड़े में तब्दील, जमीन विवाद के चलते खुलेआम मारपीट। प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

मध्य प्रदेश के मऊगंज में न्यायालय परिसर में खूनी संघर्ष

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील कार्यालय में न्याय की जगह गुंडागर्दी का खेल देखने को मिला। इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को लात-घूसों और बुरी तरह पिटाई का शिकार बनना पड़ा। जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई मामूली बहस तेजी से खूनी संघर्ष में बदल गई और तहसील परिसर पूरी तरह अखाड़े में तब्दील हो गया।

पीड़ित पक्ष पर खुलेआम हमला बोल

जानकारी के अनुसार, जमीन से संबंधित विवाद में एक पक्ष के दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर खुलेआम हमला बोल दिया। सार्वजनिक स्थान पर लात-घूंसे, थप्पड़ और मारपीट का सिलसिला चला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग मूकदर्शक बने रहे। 

किसी डर के पीड़ितों को बुरी तरह पीटा

किसी ने हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं दिखाई। प्रशासनिक मुस्तैदी की यह तस्वीर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।पीड़ित पक्ष ने बताया कि वे शांतिपूर्वक अपनी शिकायत दर्ज कराने आए थे, लेकिन विपक्षी पक्ष के गुंडे पहले से तैयार थे। उन्होंने बिना किसी डर के पीड़ितों को बुरी तरह पीटा। 

कानून व्यवस्था पर गहरा सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफरा-तफरी और मारपीट का साफ मंजर दिख रहा है। वीडियो देखकर आम जनमानस में आक्रोश और दहशत दोनों फैल गई है।न्याय के मंदिर में हिंसा की यह घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं है, बल्कि पूरे जिले की कानून व्यवस्था पर गहरा सवाल है। 

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जब तहसील जैसी जगह पर अपराधी बेखौफ होकर मारपीट कर सकें और प्रशासन चुपचाप तमाशा देखे, तो अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

अब देखना यह होगा कि मऊगंज प्रशासन इन बेखौफ गुंडों पर कितनी जल्दी नकेल कसता है या फिर यह मामला भी अन्य कई मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।यह घटना मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की चुनौती को फिर से रेखांकित करती है। 

संबंधित सामग्री

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

राज्य

करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म, CM डॉ यादव करेंगे लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को डीबीटी के जरिए 1500 रुपये प्रत्येक का ट्रांसफर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जारी की राशि।