ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

चौंकाने वाला तलाक मामला

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

MP के ग्वालियर हाईकोर्ट |

MP के ग्वालियर हाईकोर्ट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पति से तलाक पाने के लिए रिश्तों की मर्यादा को दरकिनार करते हुए ननद को ही सौतन बता दिया। महिला ने फैमिली फोटो को पति की दूसरी शादी का सबूत बताकर कुटुंब कोर्ट से एकतरफा तलाक की डिक्री हासिल कर ली। पति ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

28 साल पहले शादी

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर की रहने वाली महिला की शादी साल 1998 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति मार्केटिंग कंपनी में अधिकारी है और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता गया और साल 2015 में महिला अलग रहने लगी।

बहन को बताया पत्नी

करीब 10 साल से अलग रह रही महिला किसी भी कंडिशन में तलाक चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे में साल 2021 में महिला ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई और आरोप लगाया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। महिला ने कोर्ट में सबूत के तौर पर फोटो पेश किया, जिसमें उसका पति अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा था। महिला ने उसी फोटो में मौजूद ननद को पति की दूसरी पत्नी बताते हुए दावा किया कि उसी महिला ने उसका घर तोड़ा है। 

कोर्ट को किया गुमराह

पति का आरोप है कि जिस वक्त यह पूरी प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान उसकी मां का निधन हो गया था। वह पारिवारिक जिम्मेदारियों में बिजी था। इसी का फायदा उठाकर पत्नी ने उसे एकपक्षीय घोषित करवा दिया और अदालत को गुमराह किया। पति को तलाक की सूचना अप्रैल के पहले हफ्ते में मिली, तो उसने कोर्ट रिकॉर्ड देखा। उसमें जिस फोटो का जिक्र था, उसे देखकर वह हैरान रह गया। फोटो में जिसे पत्नी बताया गया था, वह उसकी बहन थी।

संबंधित सामग्री

सिंधिया-दिग्विजय सिंह पर मानहानि केस, ‘देश विरोधी’ शब्द को लेकर MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई

राज्य

सिंधिया-दिग्विजय सिंह पर मानहानि केस, ‘देश विरोधी’ शब्द को लेकर MPMLA कोर्ट में हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच मानहानि केस की सुनवाई ग्वालियर कोर्ट में हुई, अगली तारीख 15 जून को निर्धारित।

MSME मंत्रालय के प्रमुख सचिव सहित 3 अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

राज्य

MSME मंत्रालय के प्रमुख सचिव सहित 3 अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर में प्रमोशन मामले को लेकर एमएसएमई मंत्रालय के तीन अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए के वारंट जारी किए।

ग्वालियर में घूरकर देखने पर गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटे लड़ रहे जिंदगी की जंग 

राज्य

ग्वालियर में घूरकर देखने पर गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटे लड़ रहे जिंदगी की जंग 

ग्वालियर में घूरकर देखने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या। छत से 20 राउंड फायरिंग, पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल। आरोपी फरार।

अब इलाज के लिए यहां-वहां नहीं भटकेगी गौ-माता, ये है सीएम डॉ. यादव की प्लानिंग

राज्य

अब इलाज के लिए यहां-वहां नहीं भटकेगी गौ-माता, ये है सीएम डॉ. यादव की प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर और डबरा में नए पशु चिकित्सालय और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की। ये केंद्र पशुओं के इलाज और पशुआहार निर्माण के लिए स्थापित किए जाएंगे।

 विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राज्य

विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में नए ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की, जो शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनेगा।