हरिद्वार में आपस में भिड़े 6 वाहन, लगी आग, 1 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

haridwar-road-accident-6-vehicle-pile-up-fire-casualties

हरिद्वार में आपस में भिड़े 6 वाहन, लगी आग, 1 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

हरिद्वार में आपस में भिड़े 6 वाहन लगी आग 1 की मौत 15 से ज्यादा घायल

Haridwar road accident: हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर बीती रात रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। 6 वाहन आपस में टकरा गए, और आग लग गई। हादसे मे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी 15 से ज्यादा लोग घायल है। 

आपस में भिड़े 6 वाहन

जानकारी के मुताबिक 8 मार्च की रात करीब 9:45 बजे देहरादून से हरिद्वार आ रही उत्तराखंड रोडवेज बस की रायवाला थाना क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। कार के पीछे चल रहा लोडेड ट्रकऔर एक महिंद्रा कार भी आपस में भिड़ गए। इस तरह देखते ही देखते कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

[caption id="attachment_139700" align="alignnone" width="1347"]वाहनों में लगी आग वाहनों में लगी आग[/caption]

वाहनों में लगी आग

बताया जा रहा है कि कार में लगे CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण स्कॉर्पियो में आग लग गई और आसपास के वाहन भी आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 1 महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कई किलोमीटर तक जाम लग गया।

[caption id="attachment_139701" align="alignnone" width="1283"]बस जलकर राख बस जलकर राख[/caption]

Haridwar road accident: महिला की मौत

इस हादसे में कुसुम (30) पत्नी सचिन, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की ट्रक के टायरों के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई वाहन चालक अपने वाहन छोड़कर वहां से निकल गए। हादसे के बाद भारी पुलिस बल और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया।

https://youtube.com/shorts/cQpiZXj-29g?si=hx0LuIhLtChsWZcR

बच्चों से उठा मां का साया

पुलिस के अनुसार घायल और मृतक सभी लोग देहरादून में लगे झंडा मेले से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजनौर वापस जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। इस हादसे में कुसुम नाम की महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उसके 3 मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिवार में मातम है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।